फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   voting in ramnagar

रामनगर विधानसभा में हुआ 70.95 प्रतिशत मतदान

Thu, 16 Feb 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Thu, 16 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
voting in ramnagar
पिथौरागढ़ के देवसिंह इंटर कालेज मतदान केंद्र में उमड़ी वोटरों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को 70.95 प्रतिशत मतदान किया। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुछ मतदान केन्द्रों पर ईवीएम की टेस्टिंग प्रक्रिया के चलते मतदान देर से शुरू हुआ।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र के खताड़ी, लखनपुर, बम्बाघेर, गुलरघट्टी आदि मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। जिनका पहली बार वोट बना था ऐसे युवाओं का भी मतदान के प्रति भारी रुझान देखा गया। 

विज्ञापन


रामनगर। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जहां शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशी हार जीत की गुणा भाग करने लगे हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह रावत और भाजपा प्रत्याशी के दीवान सिंह बिष्ट के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी ने जहां भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले भरतपुरी, पम्पापुरी में सेंधमारी की वहीं भाजपा ने कांग्रेस व बसपा के गढ़ मालधन में सेंधमारी की। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में जहां कांग्रेस हावी रही तो भाजपा अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में हावी देखी गई।

अब ऐसे में बसपा के प्रत्याशी राजीव अग्रवाल पर निर्भर करेगा कि वह दोनों पार्टियों के कितने वोट बैंक पर सेंधमारी करने मेें सफल रहते हैं। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी डा. धनेश्वरी घिल्डियाल, संयुक्त मोर्चा के प्रभात ध्यानी, पीस पार्टी के अकिल, किस किस के वोट काटेंगे ये भी देखने वाली बात होगी। 

रामनगर। विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्र की सर्वाधिक बुजुर्ग महिंला ने अकबरी खातून (97) ने भी राजकीय इंटर कालेज के मतदान केन्द्र पर अपने मत का प्रयोग किया। लाठी के सहारे मतदान केन्द्र तक पहुंची एक जनवरी 1920 को जन्मी 97 साल की अकबरी खातून ने बताया कि हर चुनाव में वह अपने मत का प्रयोग अवश्य करती हैं।


एक-दो बार बीमारी के चलते मतदान के लिए उन्हें अपने बच्चों का सहारा लेना पड़ा था, लेकिन अधिकांश बार वह स्वयं ही अपने मत का प्रयोग करने मतदान केन्द्र तक आती हैं। अकबरी को प्रशासन हर मतदान दिवस पर सम्मानित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed