{"_id":"58a4ae2b4f1c1bd157d841fd","slug":"voting-by-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान से वार्ता के बाद वोट दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान से वार्ता के बाद वोट दिया
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल।
Updated Thu, 16 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड की 69 सीटों पर मतदान
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के बबियाड़ ग्रामसभा के तोक विरसिंग्या के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ हुई वार्ता के बाद मतदान बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया। इससे चुनाव ड्यूटी पर लगे अधिकारियों और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बताते चलें कि कई बार की मांग के बाद भी मुख्य मोटर मार्ग से तोक विरसिंग्या तक मोटर मार्ग न बनाए जाने से क्षुब्ध विरसिंग्या के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। बुधवार सुबह तोक के ग्रामीण मतदान केंद्र तक पहुंचे तो सही, लेकिन उन्होंने वोट नहीं डाले।
विज्ञापन
इस बीच ग्राम प्रधान युगल किशोर पलड़िया भी मतदान केंद्र में आ गए। ग्राम प्रधान पलड़िया ने ग्रामीणों से वोट डालने की अपील की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में पलड़िया ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह स्वयं मुख्य रोड से तोक तक सात किलोमीटर रोड बनवाने के लिए जिला प्रशासन और सरकार से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के आश्वासन के बाद ग्रामीण वोट डालने को राजी हुए। विरसिंग्या तोक में 105 मतदाता हैं जिसमें से लगभग 60 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। वार्ता में युवक मंगल दल के रमेश टम्टा व प्रमोद कुमार आदि शामिल हुए।