{"_id":"5fe1017f8ebc3e40fc605fb0","slug":"vora-had-declared-gandhi-village-as-takula-nainital-news-hld4082337180","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोरा ने ही ताकुला को घोषित किया था गांधी ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोरा ने ही ताकुला को घोषित किया था गांधी ग्राम
विज्ञापन
मोतीलाल वोरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल के पास स्थित ताकुला गांव वर्ष 90 के शुरुआती दौर तक अन्य गांवों की तरह सामान्य गांव था, लेकिन वर्ष 1995 में अविभाजित उत्तर प्रदेश के राज्यपाल मोतीलाल वोरा ने इसे गांधी ग्राम घोषित कर प्रदेश में नई पहचान दिलाई।
बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वोरा का उत्तराखंड से शुरू से ही खासा लगाव रहा है। मोतीलाल वोरा 26 मई 1993 से 3 मई 1996 तक अविभाजित यूपी के राज्यपाल रहे। वर्ष 1995 में मोतीलाल वोरा नैनीताल प्रवास पर थे। तब उन्हें महात्मा गांधी के ताकुला गांव में प्रवास की जानकारी हुई। कुछ समय बाद जब वोरा फिर से नैनीताल आए तो उन्होंने ताकुला गांव का दौरा कर उसे गांधी ग्राम भी घोषित किया।
जूहा. को किया था हाईस्कूल के रूप में उच्चीकृत
नैनीताल। पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे पुष्कर सिंह मेहरा बताते हैं कि वर्ष 1996 में मोतीलाल वोरा फिर नैनीताल प्रवास पर आए। तब वह उनके पास जंगलियागांव के जूनियर हाईस्कूल के उच्चीकरण का प्रस्ताव लेकर गए। उन्होंने तत्काल इसे हाईस्कूल के रूप में उच्चीकरण करने की संस्तुति प्रदान कर दी। मेहरा का कहना है कि वोरा के आशीर्वाद से हाईस्कूल में तब्दील हुआ विद्यालय अब राजकीय इंटर कॉलेज जंगलियागाव के रूप में बच्चों को शिक्षित कर उनके भविष्य के लक्ष्यों और जीवन उद्देश्यों के लिए तैयार कर रहा है। मेहरा ने बताया कि तब उनके साथ वोरा से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में जंगलियागाव के भुवन आर्य और दीवान सिंह कुल्याल शामिल थे। इधर, वोरा के निधन पर जंगलियागांव में शोक सभा की गई। शोक जताने वालों में समाजसेवी प्रेम कुल्याल, प्रधान राधा कुल्याल, बीडीसी सदस्य मदन मोहन कुल्याल आदि थे। (संवाद)