फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Violation of gender doh rules, campaigning in MBPG

लिंग दोह निमयों का उल्लंघन, एमबीपीजी में चुनाव प्रचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Violation of gender doh rules, campaigning in MBPG
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही छात्र चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। एमबीपीजी कॉलेज छात्रों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रत्याशियों की होड़ सी मच गई है। कॉलेज परिसर के बाहर और भीतर चुनाव की तैयारी कर रहे छात्रों के पंपलेट, होर्डिंग्स जगह-जगह फैले हुए हैं। यहां लिंगदोह के नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन

छात्र चुनाव प्रचार और नारेबाजी कर चुनावी माहौल तैयार कर रहे हैं। इससे शिक्षण और कॉलेज में चल रही पीजी कक्षाओं की परीक्षा प्रभावित हो रही है। कक्षों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी खलल पड़ रहा है। सोमवार को कॉलेज में दिनभर छात्र अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी करते नजर आए। प्राध्यापकों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। कॉलेज में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस कर्मी भी छात्रों के हुड़दंग को देखते रहे। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले चुनाव प्रचार वर्जित है। यह लिंगदोह के नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हरकतें करने वाले प्रत्याशियों का नामांकन भी रद्द किया जा सकता है। कॉलेज की शांति व्यवस्था में खलल डालना छात्रों के लिए उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed