फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers protested by stopping the vehicle against the bad road

बदहाल सड़क के खिलाफ ग्रामीणों ने वाहन रोककर प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested by stopping the vehicle against the bad road
शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग में धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी( नैनीताल)। शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पिछले लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर बने गड्ढों और उड़ती धूल से ग्रामीणों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क को दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मार्ग पर वाहन रोककर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मल्ला वर्धो के ग्राम प्रधान त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में तल्ला वर्धो, मल्ला वर्धो, नैनीचेक और रतौड़ा के ग्रामीणों ने मार्ग पर वाहन रोक दिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बेतालघाट क्षेत्र में सबसे अधिक खनन पट्टे और स्टोन क्रशर हैं। स्टोन क्रशरों के डंपरों से मोटर मार्ग पूरी तरह बदहाल हो गया है। परेशान ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक वाहनों को रोककर प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे बेतालघाट तहसीलदार नंदन सिंह नेगी ने ग्रामीणों को मार्ग को सही कराने का आश्वासन दिया। तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजकर ग्राम सभा में खनन न्यास निधि से सड़क में डामरीकरण और सीसी निर्माण का कार्य कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में त्रिभुवन सिंह, हरेंद्र सिंह, जवाहर सिंह, पुष्कर मेहरा, दीपक सिंह, सुरेंद्र सिंह मेहरा, गोपाल सिंह, बनवारी गिरी महाराज, पंकज सिंह, प्रिंस मेहरा, प्रदीप मेहरा, रणजीत सिंह, गोविंद सिंह, पूरन बोहरा, रवींद्र बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed