फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers of Chukum will soon be displaced: Garbyal

चुकुम के ग्रामीणों का जल्द होगा विस्थापन : गर्ब्याल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Chukum will soon be displaced: Garbyal
रामनगर (नैनीताल)। जिलाधिकारी आपदाग्रस्त गांव चुकुम और सुंदरखाल में राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान चुकुम गांव के ग्रामीणों ने डीएम से विस्थापन की मांग की, जिस पर डीएम ने ग्रामीणों को बताया कि विस्थापन को लेकर शासन स्तर पर कार्यवाही चल रही है। जल्द ही उन्हें विस्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, विधायक दीवान सिंह बिष्ट के साथ पहले चुकुम गांव राफ्ट से पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि 1993, 2010 और अब आई बाढ़ के बाद से उनके सब्र का बांध टूट गया है। अब वह यहां नहीं रहना चाहते और उन्हें विस्थापित किया जाए, जिस पर डीएम ने जल्द विस्थापित करने की बात कही। डीएम ने राहत कार्यों के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली, तो ग्रामीणों ने राहत कार्यों को लेकर संतोष जताया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर चुकुम गांव में 50 टेंट की व्यवस्था की गई है और पूरे गांव में राशन वितरित किया गया है। वहीं चुकुम में क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक कर गांव में बिजली व्यवस्था बहाल हो गई है। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को तत्काल चुकुम में शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बिष्ट ने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के दर्द को समझते हुए दी जाने वाली सहायता राशि में भी वृद्धि की गई है।
एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र सुंदरखाल में 20 टेंट व पूछड़ी में 32 टेंट की व्यवस्था के साथ ही जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया गया है।
जल्द सुचारु करें पेयजल व्यवस्था : डीएम
रामनगर में पेयजल संकट को देखते हुए डीएम ने बल्दियापड़ाव में पानी के टैंक का जायजा लिया। डीएम ने जलसंस्थान के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। कहा कि ओवरहेड टैंक पूरी तरह से टूट चुका है। फिलहाल पानी की आपूर्ति के लिए नदी में पंप लगाकर पानी को खींचकर टैंकों में डाला जा रहा है।

सुंदरखाल में 175 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
रामनगर (नैनीताल)। डॉक्टरों की टीम ने सुंदरखाल गांव में बाढ़ प्रभावित 175 लोगों की जांच की और दवाइयां वितरित की। टीम ने 21 लोगों की कोविड जांच की, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। टीम में डॉ. मुबारक हुसैन, डॉ. सौरभ चौहान, हरीश लाल, श्याम सुंदर आदि शामिल रहे। वहीं पशु चिकित्सकों की टीम ने भी गांव पहुंचकर जिनके पशु बह गए हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed