फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers created ruckus for one hour at Tedha Gate

टेढ़ा गेट पर ग्रामीणों ने एक घंटे किया हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus for one hour at Tedha Gate
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पर्यटन जोन सीताबनी के टेढ़ा गेट पर ग्रामीणों ने रविवार को पर्यटकों के वाहनों को बैरियर लगाकर रोक दिया। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे वन अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

भलौन गांव की ग्राम प्रधान के पति मनमोहन पाठक और पूर्व प्रधान नवीन नैनवाल ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में काफी संख्या में पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं। पर्यटक गांव के आसपास नदी-नालों में अश्लील हरकतें करने के साथ ही शराब पीकर माहौल खराब करते हैं। मना करने पर वे और कुछ जिप्सी चालक अभद्रता कर धमकी देते हैं। इससे गांव की महिलाओं का अकेले में निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि असामाजिक तत्वों पर रोक नहीं लगाई गई तो वे गेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे। कहा कि इस पर्यटन जोन को वन अधिकारियों ने 15 जून से 15 अक्तूबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में पर्यटकों की रोजाना आवाजाही हो रही है। उन्होंने वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस दौरान मोहन त्रिपाठी, भाष्कर पांडे, रमेश महरा, पूरन जलाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के रेंजर ललित जोशी ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से टेढ़ा गेट बंद किया गया था, जिसे बाद में खोल दिया गया। वन विभाग जल्द ही जिप्सी चालकों को जरूरी निर्देश देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed