फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers bringing water from pickup by spending thousand rupee

हजार रुपये खर्च कर पिकअप से पानी ला रहे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers bringing water from pickup by spending thousand rupee
बेतालघाट के ऊंचाकोट, तल्लागांव में पिकअप से पानी लाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी(नैनीताल)। पिछले वर्ष अक्तूबर में आई आपदा में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। अभी तक पेयजल लाइनों की मरम्मत नहीं की गई है। आपदा के बाद से बेतालघाट के ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। जलसंस्थान के जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं। बेतालघाट के ऊंचाकोट, तल्लागांव में पानी नहीं आने से परेशान ग्रामीण हजार रुपये खर्च कर पिकअप से पानी ढोने को मजबूर हैं। ऊंचाकोट के बीडीसी सदस्य पुष्कर सिंह ने बताया कि ग्रामीण खाली बर्तनों में पिकअप से पानी भरकर ला रहे हैं। ग्राम पंचायत गंगोरी में भी पानी के इंतजार में घंटों नल के आगे खड़े होकर पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान अर्जुन नेगी ने बताया कि पानी की परेशानी के चलते लोगों को जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। गरमपानी सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों के परिसर में पांच दिन से पानी नहीं आने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मी सूरज मेहता, जितेंद्र जोशी, कमलेश कुमार, किरन बिष्ट ने बताया कि गरमपानी से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed