फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers accuse the administration of acting arbitrarily.

Nainital News: ग्रामीणों ने लगाया प्रशासन पर मनमानी का आरोप

Mon, 24 Aug 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers accuse the administration of acting arbitrarily.
कालाढूंगी। चकलुवा क्षेत्र में कृषि भूमि पर कथित रूप से की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अब ग्रामीण भी मुखर होने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी लोगों की ओर से मनमाने तरीके से नहरों और सरकारी भूमि पर कब्जे किए जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि चकलुवा क्षेत्र में कई स्थानों पर कथित रूप से सरकारी भूमि और सिंचाई व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। आरोप है कि प्रशासन कुछ लोगों को नोटिस जारी करने तक सीमित रह गया है जबकि मौके पर लगातार निर्माण और प्लाटिंग का काम जारी है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू चौहान और चंचल सिंह ने बताया कि देवलचौड़ ग्रामसभा के रूपपुर गांव की ओर जाने वाली सिंचाई नहर को प्लाटिंग कर रहे एक व्यक्ति ने करीब 20 फीट लंबी पुलिया डाल कर बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के कारण नहर में पानी का प्रवाह पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed