फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vijay Sankalp Yatra of BJP

विकास कार्यों के बदौलत दोबारा सता में आएगी भाजपा : भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vijay Sankalp Yatra of BJP
Vijay Sankalp Yatra of BJP - फोटो : BHIMTAL
भीमताल/भवाली/गरमपानी/बेतालघाट। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा सोमवार को बेतालघाट, गरमपानी, भवाली होते हुए भीमताल पहुंची। संकल्प यात्रा में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट और सांसद/प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों के बदौलत राज्य सरकार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। विकास कार्य के बदौलत भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी।
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में आगे रहा है। कोरोना काल और आपदा में धामी सरकार ने हर व्यक्ति की समस्या को हल करने का काम किया है। साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अलग पहचान बना रहा है। सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार फिर से आ रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं को अलग पहचान मिली है। भीमताल के खुटानी में विजय संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। गरमपानी बाजार में विजय संकल्प यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल जोरदार स्वागत। जबकि भवाली में संकल्प यात्रा के पहुंचने पर महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधान में स्वागत किया। कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद अजय टम्टा, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रताप बोहरा, प्रदीप बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, मनोज साह, समीर आर्या, मोहन पाल, अंबादत आर्य, कमला आर्य, कीर्ति सिंह, जानकी लोहिया, मनोज पलड़िया, प्रवीण पलड़िया, रमेश सुयाल, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, गोविंद नेगी, लाभांशु पनौरा, कैलाश बधानी, भगवत सिंह, संजय पांडे, नितिन सिंह, देवेंद्र ढैला, विवेक साह, पुष्कर काला, मोहन बिष्ट, भावना मेहरा, प्रगति जैन, शांति मेहरा, उमा पढ़ालनी, पुष्कर जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed