फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vijay has been serving Shri Ram by making weapons of Ramlila for 20 years.

20 साल से रामलीला के शस्त्र बनाकर श्रीराम की सेवा कर रहे विजय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Vijay has been serving Shri Ram by making weapons of Ramlila for 20 years.
नैनीताल। तल्लीताल निवासी विजय कुमार पिछले दो दशकों से रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण पार्टी के कलाकारों के लिए शस्त्रों का निर्माण कर रहे हैं। कई बार तो विजय कुमार अपने निजी खर्च से ही इन शस्त्रों का निर्माण करते हैं। बकौल विजय यह सब भगवान राम के आदेशों से हो रहा है।
विज्ञापन

बता दें तल्लीताल स्थित कृष्णापुर निवासी विजय कुमार पिछले 25 साल से मल्लीताल में गुरुद्वारे के पास हस्तशिल्प उत्पादों की दुकान से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दुकान में चीड़ के ठीठे से वह घर को सजाने का सामान बनाते हैं। नवरात्र के दौरान जब पर्यटकों की भीड़भाड़ कम होने लगती है तो वह रामलीला मंचन के दौरान प्रयोग में आने वाले शस्त्रों को बनाने में जुट जाते हैं। इन्हें वह रामलीला कमेटी तल्लीताल को भेंट कर देते हैं।
विज्ञापन

विजय बताते हैं कि उन्होंने 20 साल पहले रामलीला में ताड़का का किरदार निभाया था। उसके बाद खरदूषण का भी रोल किया और अब कई सालों से मेघनाद का किरदार निभा रहे हैं। वह रामलीला शुरू होने से तीन माह पहले से ही शस्त्र बनाने में जुट जाते हैैं। उनका कहना है कि शस्त्रों के निर्माण में लगभग 10-12 हजार रुपये खर्च आता है। विजय ने बताया कि राम, मेघनाद और सीता स्वयंवर का धनुष खास लाइटों वाला बनाया गया है। इसके अलावा त्रिशूल, गदा, मुगदर, तलवार, अग्निबाण, तीर, धनुष, फरसा समेत 30 प्रकार के शस्त्र बनाए हैं। विजय ने बताया कि पत्नी सीमा देवी, पुत्री प्रिया और पूजा भी शस्त्र बनाने में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed