{"_id":"627c0e1242bf044e8304285a","slug":"vigilance-caught-contract-lineman-taking-bribe-of-rs-8000-haldwani-news-hld4623200151","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने संविदा लाइनमैन को 8000 रुपये रिश्वत लेते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस ने संविदा लाइनमैन को 8000 रुपये रिश्वत लेते दबोचा
विज्ञापन
गदरपुर में विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा संविदा लाइनमैन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। विजिलेंस टीम ने बुधवार को ऊर्जा निगम में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन को 8000 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। विजिलेंस टीम लाइनमैन लालदेव से पूछताछ करने के बाद नकदी के साथ उसे अपने साथ हल्द्वानी ले गई।
ग्राम बकैनिया निवासी जयप्रकाश पुत्र भगनाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर संविदा पर कार्यरत लाइनमैन लालदेव के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जयप्रकाश ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष मई माह में ट्यूबवेल में विद्युत कनेक्शन लेने के लिए विभाग में आवेदन किया था। विभाग बार-बार टालमटोल कर रहा था। काफ ी समय बाद 45 हजार रुपये का इस्टीमेट बनाया गया जिस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज की। छह अप्रैल 2022 को 17700 रुपये का इस्टीमेट बना दिया।
उन्होंने सात अप्रैल को इस्टीमेट की राशि जमा कर दी। 29 अप्रैल को ट्रांसफार्मर खेत में रख दिया गया लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं किया गया। पीड़ित जयप्रकाश ने बताया बार बार अनुरोध के बाद भी जब कनेक्शन नहीं किया गया तो उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत की और विजिलेंस टीम से संपर्क किया। विजिलेंस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लाइनमैन लालदेव व किसान जयप्रकाश का फोन सर्विलांस पर लगाया था। शिकायत सही होने की पुष्टि पर विजिलेंस सह प्रभारी भानु प्रकाश आर्य एवं प्रभारी निरीक्षक हेमचंद्र पांडेय टीम के साथ बुधवार को ग्राम बकैनिया में जयप्रकाश के घर आ गए। शिकायतकर्ता जयप्रकाश को भी बुला लिया व जयप्रकाश के घर के आसपास घूमते रहे और लाइनमैन लालदेव के आने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद करीब पांच बजे लालदेव ग्राम बकैनिया जयप्रकाश के घर पहुंच गया।
विज्ञापन
जैसे ही जयप्रकाश ने लालदेव को रंग लगे हुए नोट पकड़ा, उसी समय टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। यह देख लालदेव के होश उड़ गए। विजिलेंस टीम ने लालदेव को रिश्वत में लिए गए रुपयों सहित कब्जे में लेते हुए उसके हाथों को पानी से धुलवाया तो उसके हाथों का रंग लाल हो गया। विजिलेंस टीम लालदेव को हल्द्वानी ले गई। लाइनमैन लालदेव ने आरोप लगाया कि उसे प्लानिंग के तहत फंसाया गया है जबकि वह मीटर का कनेक्शन करने आया था और उसे जानबूझकर हाथ में पैसे देकर फंसाया गया है।