{"_id":"62a39a585d7f926ece3c7b8f","slug":"viewfinder-art-photography-gallery-inaugurated-bhimtal-news-hld4655003147","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यूफाइंडर आर्ट एवं फोटोग्राफी गैलेरी का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली (नैनीताल)। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि क्रिकेट खेलना ही शौक नहीं होता है, बल्कि बच्चे अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हिंदुस्तान की खूबसूरत जगह है। यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा।
विज्ञापन
कपिल देव शुक्रवार को यहां रामगढ़ रोड पर व्यूफाइंडर आर्ट एवं फोटो गैलरी के उद्घाटन अवसर पर आए थे। कपिल देव, उनकी पत्नी रोमी देव, कपूर लेम्प्स एवं गोल्डन पीकॉक कंपनी के राजन कपूर और सुंदर सिंह राणा ने गैलरी का उद्घाटन किया। आर्ट गैलरी की आय का एक हिस्सा छात्रवृत्ति और जरूरतमंदों को दिया जाएगा। कपिल देव ने कहा कि यह स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए अच्छी पहल है। इससे स्थानीय कलाकार को मंच मिलेगा। इससे अर्जित आय स्कूली छात्रों और जरूरतमंदों को देना सराहनीय कदम है। कला के शौकीन बच्चे अपना शौक पूरा कर सकेंगे। कपिल देव और रोमी देव ने स्कूली बच्चों को ऑटोग्राफ दिए। राजन कपूर ने बताया कि यहां के आर्ट को देश-विदेश में कैसे पहुंचाया जाए, इसके लिए काम किया जा रहा है। गैलरी से होने वाली आय का एक हिस्सा छात्रवृत्ति और जरूरतमंदों को दिया जाएगा। व्यूफाइंडर के मैनेजर एसएस राणा ने बताया कि राजन कपूर की ओर से व्यूफाइंडर की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि यहां कला और फोटोग्राफी प्रकृति से मिलती हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा का निखारना है और उनकी कला को व्यापार से जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करना है। उत्तराखंड के कलाकर अपने आर्ट को व्यूफाइंडर के माध्यम से विक्रय कर सकते हैं। इस दौरान निशा, अपराजिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।