{"_id":"6530b6cdee9b61e84f000b66","slug":"victim-made-serious-allegations-against-dhanak-in-haldwani-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"धानक की घिनौनी करतूत: एक और पीड़िता ने धानक पर लगाए गंभीर आरोप, आठ महीने से नहीं मिली कर्मचारियों को तनख्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धानक की घिनौनी करतूत: एक और पीड़िता ने धानक पर लगाए गंभीर आरोप, आठ महीने से नहीं मिली कर्मचारियों को तनख्वाह
Thu, 19 Oct 2023 10:30 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:30 AM IST
सार
दृष्टिबाधित संस्थान केस से जुड़े नए-नए मामले सामने आ रहे है। पुलिस की पूछताछ में दूसरी पीड़िता ने भी श्याम धानक पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि वह उसके साथ अश्लील हरकत करता था। इसकी जानकारी किसी को न देने के लिए धमकाता भी था।
विज्ञापन
आरोपी श्याम धानक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस की पूछताछ में दूसरी पीड़िता ने भी श्याम धानक पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि वह उसके साथ अश्लील हरकत करता था। इसकी जानकारी किसी को न देने के लिए धमकाता भी था। पुलिस जल्द ही तीसरी पीड़िता के बयान भी लेगी। उधर पुलिस ने बुधवार को दृष्टि बाधित संस्था पहुंचकर अन्य छात्राओं के बयान भी लिए।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को भेजे पत्र में दो पीड़िताओं के नाम भी लिखे थे। पुलिस इन पीड़िताओं से बात करने का प्रयास कर रही थी लेकिन इनके परिवार वाले जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम बुधवार को एक पीड़िता के घर पहुंची और परिजनों को पूछताछ में सहयोग करने के लिए मना लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि धानक उसके साथ अश्लील हरकत करता था।
विज्ञापन
उसने पुलिस को कई बातें और बताई बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि धानक उसके साथ अश्लील हरकत करता था। उसने पुलिस को कई बातें और बताई डीएम की ओर से बनी समिति ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
आठ माह से नहीं मिली कर्मचारियों की तनख्वाह
संस्था को लाखों रुपये का चंदा मिलता था। विदेशों से भी पैसा आता था। इसके बाद भी संस्था में कार्यरत कर्मचारियों को आठ महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि दिवाली से पहले सभी कर्मचारियों का भुगतान कर दिया जाएगा।
बाल कल्याण समिति पर भी हो कार्रवाई
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दृष्टि बाधित बच्चों के शोषण के मामले में गिरफ्तार संचालक के साथ बाल कल्याण समिति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसएसपी से मुलाकात की। बताया कि बाल कल्याण समिति की ओर से बच्चों से संबंधित संस्थानों की प्रत्येक माह निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है, लेकिन दृष्टिबाधित बच्चों के साथ हो रहे घिनौने अपराध की बात सामने न आना बाल कल्याण समिति के दौरे पर गंभीर सवाल उठा रहा है। उन्होने इस मामले से जुड़े दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
समिति ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट
डीएम की ओर से बनी जांच समिति ने बुधवार को डीएम को ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से रिपोर्ट भेज दी है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में एक महिला कर्मी ने बताया है कि उन्हें छात्राओं ने छेड़छाड़ की सूचना दी थी। इस मामले में धानक को बताया गया था लेकिन धानक ने उसे ही डांट दिया। ऐसी बात दूसरों को न बताने की चेतावनी भी दी। जांच रिपोर्ट के बाद अब देखना होगा प्रशासन अब क्या कार्रवाई करता है।
उक्रांद ने आश्रमों की जांच की मांग उठाई
उक्रांद कार्यकर्ताओं ने समाज सुधार के नाम पर चल रहे केंद्रों की जांच की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में चल रहे सभी विधवा आश्रम, महिला आश्रम, वृद्धाआश्रम, अनाथ आश्रम, मदरसा आदि संस्थानों की जांच की जाए। इस अवसर पर केंद्र्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, देवेश सेन, रवि वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे।