फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   VHP International Executive of the press conference

देश में हिंदू सबसे अधिक असुरक्षित

Thu, 05 Feb 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 05 Feb 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैंसर सर्जन डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि वह कश्मीर घाटी से मारकर भगाए गए हिंदुओं की सुरक्षा के लिए डाक्टरी छोड़कर विश्व हिंदू परिषद से जुड़े, जो कश्मीर में हुआ वो देश में किसी भी हिंदू परिवार के साथ हो सकता है। देश में हिंदू सबसे अधिक असुरक्षित है।

विज्ञापन


विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में डा. तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर घाटी से भगाए गए हिंदू अपने ही देश में शरणार्थी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। घाटी में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को देखकर लगा कि यह कभी मेरे या देश के किसी अन्य हिंदू परिवार के साथ हो सकता है। हिंदुओं को मारकर भगाने के बाद ही डाक्टरी छोड़ने का निर्णय लिया और हिंदुओं की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा।
विज्ञापन


देश की सरकारों ने वोट बैंक के चक्कर में हिंदुओं को अल्पसंख्यक की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। 95 लाख मुस्लिम छात्रों की फीस सरकार दे रही है। मुसलमानों को आरक्षण दिया जा रहा है, जबकि हिंदुओं के बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई योजना नहीं है। हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में है और अपने ही देश में हिंदू सबसे अधिक असुरक्षित है, जबकि मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बंगलूरू में उनके भाषण पर रोक लगाई है वे हिंदू विरोधी हैं। वे हिंदुओं को भुखमरी के कगार पर देखना चाहते हैं। एक सवाल के जवाब में डा. तोगड़िया ने कहा कि घर वापसी की बात करने पर भी लोगों को एतराज है। हम लोग हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में गए लोगों को गले लगाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, समय आ गया हैं कि हिंदू संगठित होकर पाकिस्तान का भूगोल बदले, ताकि कोई ओसामा बिन लादेन, गजनी या बाबर की संतान दोबारा जन्म न ले सके।

तीन करोड़ बांग्लादेशियों का करना होगा पार्सल
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश से आए तीन करोड़ मुसलमानों का पार्सल करना होगा। देश में अगर यह रहेंगे तो 30 करोड़ हो जाएंगे और हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। बांग्लादेश से आए इन तीन करोड़ लोगों को शीघ्र वापस भेजना होगा।

हेल्पलाइन नंबर पर मिलेगी चिकित्सा और सुरक्षा की सुविधा
डा. तोगड़िया ने कहा कि गरीब हिंदू परिवारों की दिल्ली के बड़े अस्पतालों में निशुल्क जांच और हिंदू परिवारों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर बनाए गए हैं। इन नंबरों पर फोन करने के साथ ही विहिप ऐसे परिवारों की निजी अस्पताल के डाक्टर से निशुल्क चिकित्सा जांच कराएगी। चिकित्सा जांच के लिए 18602333666 नंबर मिलाना होगा, जबकि सुरक्षा के लिए 02066803300 नंबर मिलाना होगा। उन्होंने कहा कि विहिप से जुड़ने के लिए 08080020909 पर मिस काल देनी होगी। मिस काल के बाद विहिप से जुड़ने का संदेश आपके पास आ जाएगा।


गरीब बच्चों की फीस जमा करेगी विहिप
हल्द्वानी। डा. तोगड़िया ने कहा कि गरीब हिंदू परिवार के बच्चों की स्कूल फीस विहिप जमा करेगी। विहिप के कार्यकर्ता स्कूल में एक सर्कुलर देंगे। दो माह से बच्चे की फीस स्कूल में न जमा होने पर स्कूल सर्कुलर में दिए फोन नंबर पर सूचित करेगा और सीधे फीस जमा करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गाय के भोजन के लिए एक रोटी और भूखे पेट सोने वाले करोड़ों हिंदू भाइयों के लिए एक मुट्ठी अनाज प्रतिदिन निकाले। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय लोगों को एक रुपए रोज और समृद्ध लोगों को दस से सौ रुपए रोज हिंदू परिवारों की मदद को निकालने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed