फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles will run on flyover.

पुलभटटा पर बने फ्लाईओवर पर एक दो दिन में फर्राटा मारेंगे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on flyover.
किच्छा के पुलभटटा पर तैयार फ्लाईओवर। - फोटो : KITCHHA
उत्तराखंड के प्रवेश द्वार पुलभट्टा पर लोगों को आए दिन होने वाले यातायात जाम से अब मुक्ति मिल सकेगी। एनएचएआई एक-दो दिन बाद सितारगंज मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर बने फ्लाईओवर को शुरू करने जा रहा है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से सितारगंज, खटीमा, टनकपुर समेत नेपाल जाने वाले वाहन स्वामियों की ओर से गौला पुल होते हुए रेलवे फाटक को कम समय में पार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, चंपावत, पिथौरागढ़ व अन्य पर्वतीय क्षेत्रों समेत नेपाल जाने वाले वाहनों को पुलभट्टा रेलवे क्रासिंग के निकट अक्सर जाम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग पर लगे जाम का असर बरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर समेत उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यातायात पर भी पड़ता था। भारी यातायात के कारण मिनटों में जाम कई किलोमीटर तक लग जाना एक आम बात हो चुकी थी। हाईवे बनने के बाद इस रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का काम वर्षों से चल रहा था जो अब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

ग्राम चुकटी देवरिया स्थित टोल प्लाजा के प्रबंधक राहुल शर्मा ने बताया कि अब एक या दो दिन में फ्लाईओवर का शुभारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पुल के निचले हिस्से बरेली बाईपास की ओर कट पर मामूली काम बकाया है जिसके एक दो दिन में पूरा होने की संभावना है। जैसे ही यह कार्य पूर्ण होगा फ्लाईओवर शुरू कर दिया जाएगा। शनिवार को भी रोड पर मरम्मतीकरण के कारण यातायात दिनभर फ्लाईओवर से होकर वैकल्पिक व्यवस्था के कारण चलता रहा लेकिन विधिवत एक दो दिन में शुरु हो सकेगा। वाहन स्वामियों व क्षेत्र के लोगों ने फ्लाईओवर शुरू होने पर खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed