फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicle speed crosses 100 on Rampur Road Haldwani

जंगल क्षेत्र में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक: मगर रामपुर रोड पर वाहनों की गति 100 पार, जानें क्या बोले अधिकारी

Fri, 04 Oct 2024 01:43 PM IST
हीरा मेहरा दीपक कापड़ी, संवाद
दीपक कापड़ी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Oct 2024 01:43 PM IST
सार

जंगलों के बीच बनाई गईं सड़कों को पार करते समय वन्यजीव तेज गति वाहनों की चपेट में आकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों के मुताबिक इन सड़कों पर वाहनों की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Vehicle speed crosses 100 on Rampur Road Haldwani
रामपुर रोड पर वाहनों की गति 100 पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जंगलों के बीच बनाई गईं सड़कों को पार करते समय वन्यजीव तेज गति वाहनों की चपेट में आकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों के मुताबिक इन सड़कों पर वाहनों की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए। मगर वाहनों की गति बेधड़क 80 से 110 रहती है। हैरानी यह है कि जंगल क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेन की भी गति धीमी कर दी जाती है, मगर बसों व अन्य वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है।

हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर छह से अधिक स्थानों पर वन्यजीवों को अक्सर सड़क पार करते हुए देखा गया है। हालांकि वन विभाग ने ऐसे स्थानों पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। मगर दिन हो या रात, हर समय इस सड़क पर वाहन तेज रफ्तार से ही दौड़ते हैं। इसी वजह से बुधवार को हरियाणा परिवहन निगम की ऐसी ही एक बस से टकराकर हथिनी की मौत हो गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: न अस्पताल में मिली दवा, न बाजार में...रेस्टोरेंट संचालक ने तोड़ा दम; CHC से किया था रानीखेत रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वन अधिकारी बोले- सड़क निर्माण एजेंसियों के साथ बनाएंगे सुरक्षा योजना
हाथियों सहित कई अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा प्राथमिकता है। जंगली जानवरों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके, इसके लिए जल्द ही सड़क निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक कर ठोस योजना बनाई जाएगी।

-रंजन कुमार मिश्रा, चीफ वार्डन, वन विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed