{"_id":"687f18065043f6f09e00675b","slug":"vehicle-of-devotees-returning-from-jageshwar-dham-overturned-while-crossing-shernala-on-haldwani-chorgaliya-nh-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसकर्मीयों की उम्मीद और लोगों की हिम्मत से जीत गई जिंदगी, 12 बजे रात हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसकर्मीयों की उम्मीद और लोगों की हिम्मत से जीत गई जिंदगी, 12 बजे रात हुआ हादसा
Tue, 22 Jul 2025 10:18 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:18 AM IST
सार
जागेश्वर धाम से लौट रहे यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन हल्द्वानी-चोरगलिया हाईवे पर शेर नाला पार करने के दौरान पलट गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने रस्सी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन के शीशे तोड़कर सभी लोगों को सकुशल निकाल लिया।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शेरनाले में 10 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू हौसले की मिसाल बन गया। कार जब नाले में फंसी थी, तब वहां पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई भी उसमें उतरने की हिम्मत नहीं कर सकता था लेकिन पुलिस के जवानों और ग्रामीणों की हिम्मत ने तय कर लिया कि 10 लोगों को मौत के मुंह से खींच लाना है।
विज्ञापन
उनके इसी हौसले से एक छोर पर पुलिस जवानों ने रस्सी कसकर थामी और उसी रस्सी का दूसरा सिरा लिए दूसरे जवान खतरनाक बहाव में गाड़ी की तरफ बढ़ते चले गए। गाड़ी के भीतर फंसे बदहवास लोग उस वक्त चीखते-चिल्लाते जिस मनोदशा में होंगे उसकी कल्पना भी मुश्किल है। पुलिस जवानों ने जैसे ही गाड़ी के शीशे तोड़े तो यह 10 लोगों का मौत के बंधन से मुक्त होने जैसा था। पुलिसकर्मियों की हिम्मत और वहां फंसे लोगों के हौसले से आखिरकार जिंदगी जीत गई।
विज्ञापन
10 साल में छह की मौत
हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य मार्ग में स्थित शेरनाला अक्सर भारी बरसात में उफान पर आ जाता हैं। पिछले 10 वर्षों में नाले को पार करने की कोशिश में छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से इस वर्ष कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
इन्होंने बचाई जान
राहत-बचाव अभियान में थानाध्यक्ष राजेश जोशी, कांस्टेबल दिनेश लाल, अंकुश चन्याल, जगदीश सिंह, मोहम्मद नजीर और ग्रामीण मंगल सिंह, भरत सिंह, आनंद कलैल, केशू बजेठा, दिनेश परगाई, चेतन जोशी, ललित गुरुरानी, मुकेश गोस्वामी और दो अन्य शामिल रहे।