{"_id":"648a12a5f8495b8b4c09213d","slug":"vehicle-jamer-in-nainital-nainital-news-c-8-1-167660-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वाहनों में जैमर लगाया तो भड़के व्यापारी, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वाहनों में जैमर लगाया तो भड़के व्यापारी, धरना दिया
Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने बुधवार को वाहनों में जैमर लगाना शुरू किया तो व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने तल्लीताल क्षेत्र में धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस पर बेवजह व्यापारियों और अन्य लोगों के वाहनों में जैमर लगाकर चालान करने का आरोप लगाया।
तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारूति नंदन साह के नेतृत्व में व्यापारियों ने तल्लीताल डांठ क्षेत्र में सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष साह ने कहा कि पुलिस कुछ लोगों के वाहनों में जैमर लगाकर भेदभाव कर रही है। व्यापारी प्रतिष्ठानों के सामने और सड़कों के किनारे भी वाहन खड़े कर रहे हैं तो उनमें जैमर लगाने के साथ ही उनको जब्त किया जा रहा है जबकि शहर में काफी संख्या में अवैध रूप से कई वाहन संचालित हो रहे हैं और वह नो पार्किंग जोन में खड़े रहते हैं।
उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस व्यापारियों के वाहनों पर जैमर लगा रही है। उन्होंने तत्काल पुलिस की इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने कारोबारियों के वाहनों में जैमर न लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कारोबारियों से एक-एक कर वाहनों से सामान उतारने की अपील की।
विरोध प्रदर्शन में व्यापार मंडल सचिव अमनदीप सिंह, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, नासिर खान, सुखदीप आनंद, शैलू उप्रेती, संजय साह, राजेंद्र मनराल आदि मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि व्यापारियों से नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े न करने की अपील की गई है।