फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vasant Panchami is the sacred thread ceremony of 40 Btukon

वसंत पंचमी पर 40 बटुकों का हुआ जनेऊ संस्कार

Sun, 25 Jan 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 25 Jan 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami is the sacred thread ceremony of 40 Btukon

सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय रेलवे बाजार में वसंतपंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन के साथ 40 बटुकों का यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार किया गया।

विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दत्त त्रिपाठी के निर्देशन में मातृका पूजन, श्राद्ध, नवग्रह पूजन, कलश पूजन, सर्वतोभद्र पूजन किया गया। बटुकों द्वारा भिक्षाटन काफी लुभावना रहा। मुंडन कराए बटुकों को देखने के लिए सड़क पर लोग खड़े हो गए थे।
विज्ञापन

आचार्यों के सहयोग से सुबह से ही पूजा आरंभ कर दी गई थी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दत्त त्रिपाठी ने वसंतपंचमी के महत्व  पर  प्रकाश डाला। बताया कि मां सरस्वती का श्रद्धा भाव से पूजन करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। डां. नवीन चंद्र बेलवाल ने कहा कि आज कल विद्यार्थी संस्कारों के प्रति ध्यान नहीं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण मुख्य धारा से भटक जाते हैं। इस मौके पर विभिन्न स्थानों से आए यजमानों ने बटुकों को गायत्री मंत्र का स्मरण कराया।. अंत में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष हरीश चंद्र बेलवाल, चंद्रशेखर भट्ट, महेश चंद्र जोशी, जानकी त्रिपाठी, नीरज कुमार जोशी, प्रबंधक नीरज प्रभात गर्ग, प्रदीप पांडेय, मदन मोहन जोशी सहित काफी छात्र उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed