फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vasant Joshi became president in a tight race at Haldwani

कांटे की टक्कर में बसंत जोशी बने हल्द्वानी बार के अध्यक्ष

Sat, 06 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 06 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Vasant Joshi became president in a tight race at Haldwani
बार चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के लिए कड़े संघर्ष के बीच यूकेडी समर्थित बसंत जोशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित गोविंद सिंह बिष्ट को तीन मतों से पराजित किया है। हालांकि गोविंद सिंह ने पुनर्मतगणना करायी लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। गोविंद की हार से समर्थक कांग्रेसी भी मायूस हो गए। 
विज्ञापन


हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शाम तक 415 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी पूरन चंद्र भगत के नेतृत्व में सह चुनाव अधिकारी  भुवन चंद्र गुणवंत, दलीप रावल, महेंद्र सिंह, निर्मल थापा ने मतगणना शुरू की। गणना के बाद चुनाव अधिकारी ने बताया कि बसंत जोशी को 207 और गोविंद सिंह को 204 मत मिले हैं। एक मत अवैध घोषित किया गया है।
विज्ञापन


 इस प्रकार गोविंद तीन मतों से चुनाव हार गए। गोविंद ने इस मामले में दोबारा मतगणना कराने के लिए अनुरोध किया। चुनाव अधिकारी ने बार कौंसिल के पर्यवेक्षक हरि सिंह नेगी के समक्ष फिर गणना शुरू कराई। इसके बाद भी कोई अंतर नहीं आया। कांग्रेस के एक मंत्री के करीबी समझे जाने वाले गोविंद सिंह की हार से समर्थक काफी मायूस हो गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर 195 मत पाकर किशोर कुमार पंत ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर के प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर जोशी को 121 और नाथू सिंह कुरिया को मात्र 92 मतों से संतोष करना पड़ा। सचिव पद पर राजन सिंह मेहरा 195 मत पाकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी संदीप कश्मीरा को 109 और बलदेव सिंह मेहता को 102 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर 170 मत पाकर संतोष नेगी ने जीत दर्ज की। संतोष के प्रतिद्वंद्वी नीरज जोशी को 127 और सतीश चंद्र जोशी को 97 मत मिले। चुनाव जीतने के बाद गाजे बाजे के साथ विजयी पदाधिकारियों के समर्थकों ने जुलूस निकाला। 


ये चुने गए निर्विरोध 
 लेखाधिकारी पद के लिए रविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए कमल कुमार जोशी , कार्यकारिणी सदस्य के लिए नीरज बल्यूटिया, अतुल पंत, आंसू जोशी को निर्विरोध चयनित किया गया है।  


यह सच्चाई और इमानदारी की जीत
हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद से चुनाव जीते बसंत जोशी ने कहा कि यह सच्चाई और इमानदारी की जीत है। चुनाव जीतने के लिए उन्होंने गलत रास्ता नहीं अपनाया। वह स्वार्थ में लिप्त होकर कार्य नहीं करेंगे। जूनियर अधिवक्ताओं की कुछ आवश्यकताएं हैं। इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वह संघर्ष करेंगे। कुछ लोगों ने कांग्रेसी बनकर गलत प्रचार किया लेकिन उनको सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने जीत के लिए सभी वकीलों को धन्यवाद दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed