{"_id":"652b8f8a6d92eff6b505dbb6","slug":"vande-bharat-express-train-can-operate-in-kumaon-division-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: कुमाऊं मंडल को मिल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, पढ़िए पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: कुमाऊं मंडल को मिल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, पढ़िए पूरी डिटेल
Sun, 15 Oct 2023 12:37 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:37 PM IST
सार
कुमाऊं मंडल में आने-जाने वाले लोगों को जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इज्जतनगर रेलवे की डीआरएम रेखा यादव ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन इज्जतनगर मंडल में हो सकता है। जिसकी शुरुआत काठगोदाम से की जा सकती है।
विज्ञापन
जानें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में क्या है खास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आने-जाने वाले लोगों को जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने का मौका मिल सकता है। इज्जतनगर रेलवे की डीआरएम रेखा यादव ने जानकारी देते हुए कहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन इज्जतनगर मंडल में हो सकता है। जिसकी शुरुआत काठगोदाम से की जा सकती है। जिसके लिए प्रपोजल दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रपोजल इज्जतनगर मंडल ने भारतीय रेलवे को भेजा है। जिसका तोहफा जल्द कुमाऊं के लोगों को मिल सकता हैं। क्योंकि कुमाऊं मंडल में सालभर पर्यटकों का तांता लगा रहता हैं। इसे देखते हुए कुमाऊं के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
इज्जतनगर मंडल की डीआरएम रेखा यादव के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का प्रपोजल पाइपलाइन में है। जिसका इंतजार सभी लोगों को हैं। ट्रेन का संचालन शुरू होने से सभी लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
गौर हो कि भारी बारिश और भूस्खलन के चलते काठगोदाम से शंटिंग लाइन में दिक्कत आने पर डीआरएम रेखा यादव ने कहा कि रेलवे लाइन को सुरक्षित करने के लिए चेक डैम बनाए जा रहे हैं। भूस्खलन की वजह से रेलवे ट्रक को जो नुकसान पहुंचा है, उसको दुरुस्त किया जा चुका है।