{"_id":"61b7a4fca5269758d044d2e8","slug":"vacancies-for-cardiologist-neuro-surgeon-in-base-haldwani-news-hld447538531","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस में हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन के पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस में हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन के पद खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रतिदिन करीब एक हजार की ओपीडी वाले बेस अस्पताल में फिजिशियन, न्यूरो, हृदय रोग विशेषज्ञ समेत विभिन्न रोग विशेषज्ञों के 26 पद काफी समय से खाली हैं। कुमाऊं के विभिन्न जिलों से आने वाले रोगियों को विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर एसटीएच या निजी अस्पतालों की ओर दौड़ लगानी पड़ती है।
200 बेड के बेस अस्पताल में डॉक्टरों के 48 पद स्वीकृत हैं, जिनमें वर्तमान में 22 कार्यरत हैं, जबकि 26 रिक्त चल रहे हैं। प्रमुख रूप से न्यूरो सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, एक ईएनटी सर्जन और एक फिजिशियन का पद लंबे समय से खाली है। इसके अलावा माइक्रो बायलॉजी समेत चार विभागों में डॉक्टर तो हैं लेकिन संविदा में तैनात हैं। इन विभागों में भी स्थायी डॉक्टरों के पद रिक्त चल रहे हैं।
बेस अस्पताल की पीएमएस डॉ. सविता हयांकी का कहना है कि न्यूरो और हृदय रोग के विशेषज्ञ नहीं हैं पहले भी रिमाइंडर भेजे गए थे। फिर से इस संबंध में डीजी हेल्थ कार्यालय को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-
मेडिकल ऑफिसरों के चार पद खाली
बेस अस्पताल में मेडिकल ऑफिसरों के 14 पद स्वीकृत हैं उनमें भी 10 कार्यरत हैं और चार पद खाली चल रहे हैं। एक मेडिकल आफिसर तो ज्वाइन के बाद से नहीं आए हैं।
-
दो महीने से सीढ़ियों में चढ़ रहे मरीज
बेस अस्पताल में डेढ़ महीने से अधिक समय से खराब लिफ्ट अब तक ठीक नहीं हो पाई है। यह लिफ्ट चलने फिरने में अक्षम और गंभीर मरीजों के अलावा डायलिसिस के मरीजों के लिए सुविधाजनक थी लेकिन अभी तक इसे ठीक करने की किसी ने जहमत नहीं उठाई है।