फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Weather: today weather news

Weather: खत्म हुआ इंतजार, 48 से 72 घंटे के बीच मानसून की बारिश से भीगेगा उत्तराखंड; इस बार जमकर बरसेंगे बदरा

Thu, 27 Jun 2024 07:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Jun 2024 07:39 AM IST
सार

प्री मानसून की बारिश के बाद आगमी 48 से 72 घंटे के बीच प्रदेश में मानसून की बारिश दस्तक देगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून सीजन में इस बार बारिश जमकर भिगाएंगी। यह क्रम 25 से 30 सितंबर तक चलेगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: today weather news
बारिश से भीगेगा उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में दो माह तक 42-43 डिग्री तापमान रहने के बाद भीषण गर्मी से पूरी राहत मिल जाएगी। प्री मानसून की बारिश के बाद आगमी 48 से 72 घंटे के बीच प्रदेश में मानसून की बारिश दस्तक देगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून सीजन में इस बार बारिश जमकर भिगाएंगी। यह क्रम 25 से 30 सितंबर तक चलेगा। फिलहाल प्री मानसून की हल्की बारिश ने पारा गिराने के साथ राहत दे दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार केरल से शुरू हुआ मानसून बिहार और यूपी तक पहुंच चुका है। अगले दो-तीन दिन में यह उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। शुरुआत में ही मानसून की अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। कुमाऊं में भारी वर्षा होने की आशंका है।

विज्ञापन

पारा धड़ाम, 39.5 डिग्री से घटकर 30 पहुंचा तापमान
पिछले दो दिन से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बुधवार सुबह काठगोदाम इलाके में कुछ देर बारिश रही, वहीं अन्य जगहों पर हवाएं चलने के साथ से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान साढ़े नौ डिग्री गिरकर बुधवार को 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह 6.7 किलोमीटर प्रति घंटा से उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। कुछ जगह हल्की रिमझिम तो रानीबाग-काठगोदाम से सटे इलाके में अच्छी बारिश हुई। तापमान गिरने के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम में आर्द्रता भी बढ़कर 79 प्रतिशत पहुंच गई। दोपहर बाद फिर धूप निकली। इसके बाद शाम तक बादल उमड़-घुमड़ कर आते-जाते रहे और हवाएं भी चलतीं रहीं।

मई में रही थी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

25 मई - 39.5 डिग्री

26 मई - 42.2 डिग्री

27 मई - 41 डिग्री

28 मई - 41 डिग्री

29 मई- 41.6 डिग्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed