फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Weather: cold started increasing in Uttarakhand

Uttarakhand Weather: कड़ाके की ठंड से कांपा पहाड़, लोगों ने लिया अलाव का सहारा, नैनीताल में ज्यादा बढ़ी सर्दी

Tue, 26 Dec 2023 12:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 26 Dec 2023 12:42 PM IST
सार

उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर में ठंड बढ़ गई है। ठंड के चलते शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने सुबह और देर शाम को अलाव जलाना शुरू कर दिए हैं। सुबह और शाम ठंड से बचने के लिए लोग अलावा तापते नजर आने लगे हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: cold started increasing in Uttarakhand
उत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में दिन के समय अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। वहीं, उत्तराखंड के कुमाऊं के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम में उतार चढ़ाव से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोग अलाव, हीटर, ब्लोअर आदि का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से ठंडक बढ़ने लगी है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह और शाम अलाव तापते नजर आने लगे हैं। अपने घरों में लोगों ने रजाईयां निकाल ली हैं। बच्चे और बुजुर्ग भी घरों से स्वेटर आदि पहनकर रखते हैं। 
विज्ञापन

 
वहीं, सोमवार सुबह भी घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। करीब 7 बजकर 15 मिनट मौसम खुला और धूप खिल आई। दोपहर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। आसमान में हल्के बादल छा गए और फिर ठंड में इजाफा हो गया। आधे घंटे बाद मौसम फिर खुल गया और धूप निकल आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह के समय कोसी, शहरफाटक, जागेश्वर समेत कई इलाकों में पाला गिरा। पाला गिरने से कड़ाके की ठंड हो रही है। लोगों ने हीटर, अलाव आदि का सहारा लेकर ठंड से बचाव किया। सड़कों पर पाला पड़ने से वाहन दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।  

बागेश्वर में कड़ाके की ठंड से परेशान लोग
बागेश्वर में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम साफ रहने से पाला गिर रहा है। तापमान में भी कमी आई है। वहीं, सोमवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस था। दिसंबर शुरूआत से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ी है। रात को पाला गिरने से सुबह सर्द हो गई है। सूर्योदय के बाद ठंड में कुछ कमी आती है। सूर्यास्त के बाद ठंड और बढ़ जाती है। इन दिनों सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाके कीमू, लीती, गोगिना, कर्मी, धूर,बदियाकोट, खाती आदि में ठंड अधिक है। हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में न्यूनतम तापमान एक-दो डिग्री पहुंच रहा है। लोग ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़ों के साथ आग का सहारा ले रहे हैं। बागेश्वर नगर में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगरपालिका ने नगर के पांच-छह स्थानों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है। इससे राहगीरों के साथ यात्रियों को राहत मिल रही है। लोग ठंड दूर करने के लिए अलाव सेंक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed