फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand took lead in UCC case: Koshyari

यूसीसी मामले में उत्तराखंड ने लीड ली : कोश्यारी

Wed, 07 Feb 2024 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 07 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand took lead in UCC case: Koshyari
भीमताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी।
भीमताल(नैनीताल)। उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) मामले में लीड लेकर अच्छा काम किया है। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के साथ अन्य प्रदेश भी इसे लागू करेंगे। यूसीसी के लिए देशभर के लोग प्रतिक्षा में थे। यह बात मंगलवार को भीमताल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन




कोश्यारी मंगलवार को भीमताल के नौकुचियाताल मार्ग स्थित एक होम स्टे में रुके। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कोश्यारी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि होम स्टे से स्थानीय लोग रोजगार कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुझसे जो बन सकता है, वह कर रहा हूं। कहा कि लोग बागवानी, कृषि और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। कोश्यारी ने कहा कि विदेशी उद्यमी नीरू अधिकारी ने जंगलियागांव में कीवी उत्पादन शुरू किया है। चाइना में प्रोफेसर गायत्री भी अपने भाई और बहन को उद्योग के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। कोश्यारी ने जंगलियागांव में नीरू अधिकारी के कीवी प्लांट का भी निरीक्षण किया। पांडेगांव के सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने पूर्व सीएम से कर्कोटक मंदिर को धार्मिक और पर्यटन स्थल से जोड़ने के लिए रोपवे निर्माण की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, जिला मंत्री नितिन राणा, लवेंद्र रौतेला, योगेश तिवारी, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी, खीमा शर्मा आदि रहीं।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed