फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Police won

उत्तराखंड पुलिस ने खिताब जीता

Sat, 31 Dec 2016 01:56 AM IST
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Police won
football

ऑल इंडिया फुटबॉल मैच के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व राष्ट्रगान की धुन भी बजाई गई।

विज्ञापन


एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को हुए मैच में उत्तराखंड पुलिस ने शुरू से ही मैच पर कब्जा जमाते हुए लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब की गोल दागने की कोशिशों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस की ओर से शैलेंद्र नेगी ने छठे मिनट में ही गोल दागकर मैच को अपने पक्ष में कर लिया। लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब की टीम भरसक कोशिशों के बाद भी कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों ने एक दूसरे पर आक्रामण कर और शानदार तरीके से गोल बचा दर्शकों की खूब वहावाही लूूटी। उत्तराखंड पुलिस ने 1-0 से मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 51 हजार व उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए की नकद राशि के साथ ही दोनों टीमों को ट्राफी प्रदान की गई।

क्लब के संस्थापक कृष्णा नंद पपनै ने ट्राफी और नकद धनराशि भेंट की। इसके साथ ही मंडी समिति अध्यक्ष कृष्णा लटवाल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निशांत पपनै और नवीन भट्ट ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।


मैच के मुख्य निर्णायक संजय वर्मा, सह निर्णायक हीरा सिंह और वीरेंद्र सिंह रहे। ललित चौधरी मैच कमिश्नर रहे। वहां क्लब के अध्यक्ष डीसी हर्बोला, अरविंद चौधरी, जितेंद्र बिष्ट, मो. अजीज, विनय पडलिया, बाला दत्त मठपाल, जगदीश तिवारी, दीप जोशी, करनैल सिंह, गिरीश तिवारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed