फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Will have to go to district hospital for ultrasound in kumaon

Uttarakhand: अब अल्ट्रासाउंड के लिए भी लगानी होगी जिला अस्पतालों की दौड़, 18 CHC में बेकार हो जाएंगी मशीनें

Mon, 12 Aug 2024 01:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 12 Aug 2024 01:24 PM IST
सार

पर्वतीय जिलों की स्वास्थ्य सेवा सीएचसी और पीएचसी पर निर्भर हैं। इनका हाल पहले से ही बदहाल है। ऐसे में अब आईपीएचएस (इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड) के मानकों के अनुसार इन अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट के पद खत्म कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Will have to go to district hospital for ultrasound in kumaon
गर्भवती महिला - फोटो : एएनआई

विस्तार

पर्वतीय जिलों की स्वास्थ्य सेवा सीएचसी और पीएचसी पर निर्भर हैं। इनका हाल पहले से ही बदहाल है। ऐसे में अब आईपीएचएस (इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड) के मानकों के अनुसार इन अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट के पद खत्म कर दिए गए हैं। ऐसे में कुमाऊं के 18 सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीनें शोपीस बनकर रह जाएंगी। इससे सबसे अधिक परेशानी गर्भवतियों को होगी।

विज्ञापन

उन्हें ये अस्पताल प्रसव के लिए पहले भी हायर सेंटर रेफर कर देते थे। अब हर महीने होने वाली अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी उन्हें 60 से 100 किमी दूर जिला अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ेगी। इससे उन्हें परेशानी तो होगी ही, गरीब परिवारों की जेब भी ढीली होगी। मरीज के साथ एक तीमारदार भी जिला अस्पताल उसके साथ जाएगा तो वाहन किराए और खाने-पीने का खर्च भी दोगुना होगा। गर्भवतियों को आने जाने में जो परेशानी झेलनी पड़ेगी वह अलग। पहाड़ पर तो प्राइवेट अस्प्तला भी नहीं हैं कि लोग वहां इन जांचों को करा सकें। अमर उजाला ने जब सीएससी पीएचसी की जिलावार पड़ताल की तो यह स्थिति सामने आई....

विज्ञापन

जिला सीएचसी अल्ट्रासाउंड मशीन

नैनीताल 08 05

पिथौरागढ़ 04 04

चंपावत 01 01

बागेश्वर 03 03

अल्मोड़ा 09 02

यूएस नगर 05 03

सीएचसी की जिला अस्पताल से दूरी और किराया

सीएचसी      दूरी    किराया

बाजपुर         40    60

गदरपुर         18   30

किच्छा         15     45

नानकमत्ता     56  105

सितारगंज      46   85

कांडा            25    70

कपकोट        24   100

बैजनाथ         22    40

लोहाघाट       13    35

टनकपुर        75  180

सोमेश्वर         40    80

सल्ट            155  350

देघाट           130   270

धौलछीना      34     85

धौलादेवी      40   100

कालाढूंगी      25  100

भीमताल       25   50

भवाली        18    80

रामगढ़        25  130

गरमपानी     52   200

सुयालबाड़ी   65   250

बेतालघाट    70    300

पदमपुरी     50    100

हल्दूचौड़     50   100

कोटाबाग    48    100

नोट (कपकोट में बस सेवा नहीं है, इसलिए वहां टैक्सी का किराया लिखा है)

नैनीताल

- कोटाबाग, कालाढूंगी, गरमपानी, पदमपुरी व भवाली में अल्ट्रासाउंड मशीनें।

- भीमताल, ओखलकांडा, बेतालघाट, सुयालबाड़ी और रामगढ़ में अल्ट्रासाउंड मशीन हैं ही नहीं।

- सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत बोले-अभी विभाग को रेडियोलॉजिस्ट का पद खत्म करने का कोई शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है।

अल्मोड़ा

- सल्ट, देघाट, भिकियासैंण, सिलांगी, द्वाराहाट, चौखुटिया, धौलादेवी, जैंती और लमगड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

- इनमें दो सीएचसी चौखुटिया और द्वाराहाट में अल्ट्रासाउंड मशीनें।

- चौखुटिया और द्वाराहाट क्षेत्र की करीब 40000 से अधिक की आबादी को भी 100 किमी दूर रानीखेत या अल्मोड़ा जाना पड़ेगा।

- अल्मोड़ा के सीएमओ डा. आरसी पंत बोले किसी भी सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट का पद ही नहीं। वैकल्पिक व्यवस्था पर चौखुटिया और द्वाराहाट में यह सुविधा उपलब्ध थी लेकिन पद समाप्त होने के बाद अब जिला अस्पतालों में ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

बागेश्वर

- तीनों सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन, दो में तैनात रेडियोलॉजिस्ट

- कपकोट और बैजनाथ सीएचसी के दायरे में करीब 50-50 हजार और कांडा सीएचसी क्षेत्र में 20 हजार की आबादी है।

-सीएमओ कुमार आदित्य तिवारी बोले-सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट के पद समाप्त होने की जानकारी नहीं है। इस तरह को कोई पत्र भी नहीं मिला है।


पिथौरागढ़

-धारचूला में संयुक्त चिकित्सालय जबकि गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं।

- अल्ट्रासाउंड के लिए धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग से पिथौरागढ़ आने पर लोगों को केवल टिकट में ही 1,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

ऊधमसिंह नगर

- जसपर, नानकमत्ता, गदरपुर, किच्छा और सितारगंज में हैं सीएचसी

- नानकमत्ता और गदरपुर सीएचसी में नहीं है अल्ट्रासाउंड की सुविधा

- जिले में रेडियोलॉजिस्ट के चार पद स्वीकृत। सात अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें। - ये चार रेडियोलाजिस्ट सात अस्पतालों में दे रहे सेवा।

- रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनय यादव जसपुर व बाजपुर, डॉ. खेमपाल काशीपुर, डॉ. अखिलेश सिंह जेएलएन जिला अस्पताल रुद्रपुर, डॉ. एचसी त्रिपाठी किच्छा और डॉ. केसी पंत सितारगंज व खटीमा उप जिला चिकित्सालय में करते हैं अल्ट्रासाउंड।

-एसीएमओ डॉ. राजेश आर्या बोले- रेडियोलॉजिस्ट के नए पद शासन सृजित होने हैं। जिन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं हैं, वहां के लिए डिमांड की गई है।

चंपावत

- लोहाघाट और टनकपुर दोनों सीएचसी में मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं।

- जिला अस्पताल में रोजाना 60 से अधिक मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं।

- उप जिला अस्पताल लोहाघाट में 30 से अधिक और टनकपुर में रोजाना 25 से अधिक मरीजों की जांच होती है।

- सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि तीनों जगह अल्ट्रासाउंड नियमित रूप से किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed