फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Villager killed by tiger in nainital

Uttarakhand: शौच करने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया अपना निवाला, गोपाल को जंगल में खींचकर ले गया आदमखोर; शव बरामद

Sat, 27 Jan 2024 03:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 27 Jan 2024 03:22 PM IST
सार

नैनीताल में बाघ ने एक और ग्रामीण को मार डाला है। नैनीताल के अंतिम गांव चुकुम में सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Villager killed by tiger in nainital
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के अंतिम गांव चुकुम में सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की सूचना पर वन कर्मियों की मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुकुम गांव के गोपाल राम (60) सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां पर एक बाघ ने उसे पर हमला कर दिया। बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी। वन कर्मियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल से कुछ दूरी पर जंगल के अंदर बाघ के कब्जे से शव बरामद किया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Republic Day 2024: नैनीताल में गणतंत्र दिवस की धूम, इस अनोखे अंदाज ने जीता सभी का दिल; बनाया भारत का नक्शा
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज की कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया मौके पर गस्त को बढ़ा दी गई है। बाघ के हमले में मारे गए ग्रामीण के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed