फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand news: Trial of Uttarakhand first FST plant started in rudrapur

Uttarakhand: उत्तराखंड के पहले एफएसटी प्लांट का ट्रायल हुआ शुरू, जल्द होगा संयंत्र का उद्घाटन

Mon, 01 Jan 2024 10:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 01 Jan 2024 10:49 AM IST
सार

प्रदेश के पहले मल कीचड़ उपचार संयंत्र का ट्रायल शुरू हो गया है। नगर निगम के साथ ही निजी टैंकर घर के सेप्टिक टैंक को खाली कर निकाले गए मल कीचड़ को संयंत्र तक पहुंचा रही हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Trial of Uttarakhand first FST plant started in rudrapur
एफएसटी प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत बनाए गए प्रदेश के पहले मल कीचड़ उपचार संयंत्र (एफएसटीपी) का ट्रायल शुरू हो गया है। नगर निगम के साथ ही निजी टैंकर घर के सेप्टिक टैंक को खाली कर निकाले गए मल कीचड़ को संयंत्र तक पहुंचा रही हैं। माना जा रहा है कि ट्रायल के बाद जल्द ही संयंत्र का उद्घाटन होगा। 

विज्ञापन


किच्छा बाइपास रोड में फोरेंसिक लैब के पास एक एकड़ जमीन पर 6.89 करोड़ की लागत से एफएसटीपी का निर्माण किया गया है। इसकी क्षमता प्रतिदिन 125 केएलडी की है। अमृत योजना के तहत यह प्रदेश का पहला संयंत्र है। अभी तक नगर निगम और निजी टैंकर घरों के सेप्टिक टैंकों का मल कीचड़ सिडकुल में एक कंपनी के संयंत्र में देते थे और इसकी एवज में तय शुल्क का भुगतान करते थे। एफएसटीपी का ट्रायल शुरू होने के बाद निगम का टैंकर सेप्टिक टैंक के मल कीचड़ को संयंत्र पहुंचा रहे हैं। इसकी एवज में अब निगम को शुल्क नहीं देना पड़ रहा है। यहां मल कीचड़ से खाद तैयार की जाएगी। साथ ही पानी का उपयोग भी सिंचाई के कार्यों में होगा। 
विज्ञापन


संयंत्र का ट्रायल शुरू हो गया है। नगर निगम के साथ ही 14 निजी टैंकर भी संयंत्र में घरों का सेप्टिक टैंक खाली कर मल कीचड़ संयंत्र में पहुंचा रहे हैं। यह पूरा कार्य पेयजल निगम ने एक कंपनी से कराया है। बताया कि यहां बनने वाली खाद कृषि कार्यों के उपयोग में लाई जा सकेगी। - नरेश दुर्गापाल, मुख्य नगर आयुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed