फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Theft in soldier house in Haldwani uttarakhand

हल्द्वानी में फौजी के घर चोरी: मां-बेटी को दिखाया चाकू, मोबाइल लेकर भागा; इस कॉलोनी की है घटना

Wed, 07 Feb 2024 02:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Feb 2024 02:16 PM IST
सार

हल्द्वानी में एक व्यक्ति पांच घंटे फौजी के घर में बिजली कर्मी बनकर काम करता रहा। आरोप है कि वह चोरी का प्रयास करने लगा। फिर मां-बेटी को बंधक बनाने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर महिला का मोबाइल छीनकर भाग गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Theft in soldier house in Haldwani uttarakhand
हल्द्वानी में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के जगदंबिका विहार कॉलोनी मुखानी में एक व्यक्ति पांच घंटे फौजी के एक घर में बिजली कर्मीबनकर काम करता रहा। आरोप है कि वह चोरी का प्रयास करने लगा। फिर मां-बेटी को बंधक बनाने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर महिला का मोबाइल छीनकर भाग गया। भागने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जगदंबिका विहार कॉलोनी निवासी फौजी नीरज पांडे ने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी को वह घर से बाहर थे। घर में उनकी पत्नी और बेटी थी। आरोप है कि इस बीच एक संदिग्ध व्यक्ति बिजलीकर्मी बनकर आया। उसने सिर पर टोपी पहनी थी और चेहरे को मफलर से छिपा रखा था। पांच घंटे तक वह घर में काम करता रहा। शाम होते ही उसने परिवार की महिलाओं को चाकू के सहारे बंधक बनाने का प्रयास किया। पत्नी ने बहादुरी दिखाई तो वह मोबाइल लेकर छत से कूदकर भाग गया।

विज्ञापन

एकता कॉलोनी से भागने के दौरान वह फुटेज में दिखा है। फुटेज में ये सामने आया है कि जब वह युवक भाग रहा है तो कुछ महिलाएं चिल्लाते हुए पीछे भाग रही हैं। मुखानी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि शिकायत मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed