फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: misdeed of two daughters in Ramnagar

Uttarakhand: रामनगर में दो बेटियों से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम के बहाने दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध; धमकी दी

Fri, 06 Sep 2024 09:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 06 Sep 2024 09:55 AM IST
सार

महिला अपराध की बढ़ती घटनाओं ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को रामनगर में दुष्कर्म की दो घटनाएं सामने आई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: misdeed of two daughters in Ramnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर की एक युवती के साथ रामनगर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार माह पूर्व की वारदात बताते हुए मुरादाबाद के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीडि़ता ने आरोपी के साथ आए उसके तीन दोस्तों पर भी मुकदमा दर्ज कराया है।

काशीपुर निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि मुरादाबाद निवासी योगेश से उसकी मित्रता थी। मई में योगेश अपने तीन दोस्तों मुकेश, विजयपाल और राजीव के साथ रामनगर घूमने आया। उसके बहकावे में आकर वह भी घूमने के लिए रामनगर पहुंच गई। पीड़िता के अनुसार, योगेश ने शादी का झांसा देकर एक होटल में उसके साथ जबरन संबंध बना लिए। घटना के एक माह बाद वह शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने बताया कि योगेश और उसके तीन दोस्तों ने उक्त घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से और लोकलाज के भय से उसने अपने परिजनों से यह बात छिपा ली थी। अब साहस जुटाकर वह आरोपियों पर कार्रवाई चाहती है।

विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मुरादाबाद निवासी योगेश के खिलाफ दुष्कर्म और और धमकाने और उसके तीन दोस्तो के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और आरोपी को सहयोग करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: ओल्ड लिपुपास से कैलाश पर्वत के दर्शन को केंद्र की मंजूरी, 15 सितंबर से श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
 

इंस्टाग्राम से दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म
बिजनौर के युवक इंस्टाग्राम से रामनगर की युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। वायरल ना करने की एवज में चार लाख रुपये ले लिये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें बताया बिजनौर के नहटौर धामपुर निवासी मौ. जोहेब उर्फ फैज ने उसकी पुत्री से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती करके उसे शादी का झांसा दिया। विवाह का झांसा देते हुए आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसके अश्लील फोटो खींचकर रख लिए। बाद में आरोपी ने यह अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसकी पुत्री से चार लाख रुपए भी ले लिए। किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया पुलिस ने आरोपी मौ. जोहेब उर्फ फैज के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed