फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Misdeed a girl in haldwani

Haldwani News: युवती ने बहन को भेजा वीडियो...तब जाकर खुला दुष्कर्म का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 12:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 05 Sep 2024 12:45 PM IST
सार

Haldwani News: मुंह बोले ताऊ की अश्लील हरकत की शिकायत पर विश्वास नहीं होने पर मुजफ्फरनगर की युवती से हल्द्वानी के बनभूलपुरा में दुष्कर्म हुआ। शर्मनाक घटना का लाइव वीडियो भेजने के बाद परिजनों को यकीन हुआ। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Misdeed a girl in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

घरवाले पहले मान जाते तो एक बिटिया दुष्कर्म का शिकार होने से बच जाती। दरअसल मुंह बोले ताऊ की अश्लील हरकत की शिकायत पर विश्वास नहीं होने पर मुजफ्फरनगर की युवती से हल्द्वानी के बनभूलपुरा में दुष्कर्म हुआ। शर्मनाक घटना का लाइव वीडियो भेजने के बाद परिजनों को यकीन हुआ। तहरीर के आधार पर बनभूलुपरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

छप्पार मुजफ्फरनगर निवासी पीड़िता का कहना है कि उसके पिता रोडवेज में संविदा पर ड्राइवर हैं। वह पांच भाई-बहन हैं। बनभूलपुरा निवासी जुबैर आलम उसके पिता का दोस्त था। जुबैर रोडवेज में ड्राइवर रहा चुका है। जुलाई 2024 में जुबैर उनके घर आया और पिता से बोला कि अपनी बेटी को हमारे घर काम करने के लिए भेज दो, उनकी पत्नी बीमार रहती है। पिता ने जुबैर पर यकीन कर उसे भेज दिया। युवती जुबैर को ताऊजी कहकर बुलाती थी। इस कारण वह बनभूलपुरा आ गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- भाजपा नेता की पीड़ित परिवार को धमकी: कहा- मंत्री और विधायक का आदमी हूं...मुंह खोला तो होंगे गंभीर परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसे हल्द्वानी आते समय बस में नींद आ गई। तब जुबैर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। घर पहुंचकर वह लंबे समय तक गलत हरकत करता रहा। 19 जुलाई को इस कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। वह घर पहुंची तो परिजनों को सारी बात बताई लेकिन उन्हें यकीन नहीं हुआ। 13 अगस्त को जुबैर फिर उसे लेने आया और वह हल्द्वानी आ गई। 10 दिन तक जुबैर ने उसके साथ कुछ नहीं किया। 11वें दिन से उसने अश्लील हरकत और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है उसके पास मोबाइल नहीं था। इस कारण वह घर में शिकायत नहीं कर सकी।

वीडियो साक्ष्य के आधार पर करेंगे गिरफ्तारी
युवती के साथ आरोपी की दरिंदगी जारी रही। एक दिन मौका पाकर युवती ने जुबैर का मोबाइल लिया और उसकी गलत हरकत की लाइव वीडियो बना ली। यह वीडियो पहले जुबैर की पत्नी और फिर बहन को यकीन दिलाने के लिए उसके मोबाइल पर भेज दी। इसके बाद घरवालों को यकीन हो गया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी जुबैर निवासी नई बस्ती बनभूलपुरा के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के परिवार वाले हल्द्वानी आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed