फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   uttarakhand News: Kumaon today news

Morning News: आज की काली सुबह...काल बनकर सड़क पर दौड़ी मौत, उजड़ गया परिवार; हैरान कर देगी शातिर पति की करतूत

Wed, 24 Jul 2024 07:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Jul 2024 07:58 AM IST
सार

रुद्रपुर के सिडकुल में ब्रिटानिया चौक के पास हाईवे पर टैंकर ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रामनगर के न्यायालय परिसर में एक युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।पढ़िए कुमाऊ की बड़ी खबरें...

विज्ञापन
uttarakhand News: Kumaon today news
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

1- रामनगर के न्यायालय परिसर में एक युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

Ramnagar: 22 साल की लड़की ने कोर्ट परिसर में खाया जहर, वकील और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; मां ने बताया कारण
विज्ञापन

 

2- रुद्रपुर के सिडकुल में ब्रिटानिया चौक के पास हाईवे पर टैंकर ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 35 से 38 साल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक स्कूटी से सिडकुल की तरफ जा रहा था और टैंकर की चपेट में आ गया।
Road Accident: टैंकर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा...मौत, शिनाख्त की कोशिश जारी; पुलिस ने मोर्चरी में भेजवाया शव
 

3- सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति पर नशीला पदार्थ खिलाने और अपने ही देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने भाजपा नेता और अपने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंपकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पति ने खिलाया नशीला पदार्थ: देवर ने बनाए संबंध, पीड़िता बोली- तीन माह पहले भाजपा नेता ने अपने भांजे के साथ...?
 
विज्ञापन

4- हल्द्वानी में जमीन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर कार्रवाई के लिए भूमि धोखाधड़ी समन्वय समिति ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को जमीन की खरीद-फरोख्त में हुई धोखाधड़ी की 53 शिकायतों को सुनने के बाद समिति अध्यक्ष और आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने 13 मामलों में एफआईआर कराने को कहा। उन्होंने सरकारी जमीन को भी अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Nainital News: भूमि धोखाधड़़ी के 13 मामलों में दर्ज होगी एफआईआर
 

5- सितारगंज में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 15 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। परिजनों ने बताया कि परिजनों ने जमीन, सोना गिरवी रख और ब्याज पर रुपये उधार लेकर 15 लाख जुटाए थे। 
Udham Singh Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed