फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Holi will be played in Haldwani today and tomorrow

HOLI 2024: हल्द्वानी में आज और कल खेली जाएगी होली, सार्वजनिक अवकाश आज; कल खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

Mon, 25 Mar 2024 07:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 25 Mar 2024 07:30 AM IST
सार

HOLI 2024: हल्द्वानी में आज और कल होली खेली जाएगी। हालांकि सार्वजनिक अवकाश सोमवार को रहेगा। 26 को सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Holi will be played in Haldwani today and tomorrow
holi 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलग-अलग पंचांग में रंग की होली अलग-अलग निर्धारित होने से हल्द्वानी में आज और कल होली मनाई जाएगी। हालांकि सार्वजनिक अवकाश सोमवार को रहेगा। 26 को सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

विज्ञापन

कुमाऊं की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी में पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों के लोग रहते हैं। मैदानी इलाकों के रहने वाले अधिकतर लोग काशी विश्व पंचाग के अनुसार चलते हैं। पर्वतीय समाज भाष्कर और रामदत्त पंचाग के अनुसार तीज त्योहार और शुभ कार्य संपन्न कराते हैं। इस बार भी यही स्थिति पैदा हो रही है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत: नहाने के दौरान हुआ हादसा; दादी के साथ घास काटने गए थे दोनों बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


भाष्कर और रामदत्त के पंचाग के अनुसार अधिकतर लोग मंगलवार 26 मार्च को होली मना रहे हैं। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि होली (छरड़ी) काशी पंचांग के अनुसार 25 और प्रतिष्ठित गणेश मार्तंड और श्री तारा पंचांग के अनुसार कुमाऊं में 26 मार्च को मनाई जाएगी। दंपती टीका 27 मार्च को होगा।

विद्वानों का मत

  • हल्द्वानी की सबसे बड़ी संस्था पर्व निर्णय सभा के अध्यक्ष पंडित जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि होली पर्व उदयापिनी प्रतिपदा में होती है इसलिए भाष्कर और रामदत्त पंचाग के अनुसार छरड़ी होली पर्व 26 मार्च को मनाई जाएगी।
  • रामलीला कमेटी हल्द्वानी आज होली पर्व मनाएगी। रामलीला कमेटी के महंत गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि काशी विश्व पंचाग के अनुसार 25 मार्च को होली मनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed