फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: girl found in hotel in Nainital

Nainital: चौबीस घंटे तक जंगल में खोजती रही पुलिस, बेवजह बनी रही तेंदुए की दहशत; वो लड़की होटल के कमरे में मिली

Sat, 02 Mar 2024 09:57 PM IST
हीरा मेहरा संदीप कुमार, संवाद
संदीप कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Mar 2024 09:57 PM IST
सार

नैनीताल में एक युवती के संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने के बाद क्षेत्र में घंटों तक तेंदुए की दहशत का माहौल बना रहा। लेकिन लापता युवती के नैनीताल के होटल में मिलने के बाद ग्रामीण ही नहीं बल्कि अधिकारी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Uttarakhand News: girl found in hotel in Nainital
तेंदुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल से 21 किलोमीटर दूर तल्ला बगड़ में एक युवती के संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने के बाद क्षेत्र में घंटों तक तेंदुए की दहशत का माहौल बना रहा। युवती को बाघ या तेंदुए की ओर से उठाकर ले जाने की सूचना के बाद नैनीताल से लेकर देहरादून तक अधिकारियों से लेकर प्रभारी मंत्री तक हरकत में आ गए। चौबीस घंटे तक 200 से अधिक लोग जंगलों और गधेरों की खाक छानते रहे लेकिन लापता युवती के नैनीताल के होटल में मिलने के बाद ग्रामीण ही नहीं बल्कि अधिकारी भी हैरान रह गए।

बता दें कि, युवती के लापता होने के बाद उस  के माता पिता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ग्रामीणों व विभागीय अधिकारियों ने जंगली जानवर द्वारा युवती को ले जाने की संभावना जताई। लेकिन मौके पर जंगली जानवर व युवती के बीच संघर्ष के कोई भी निशान नजर नहीं आए थे। जिसके चलते मामला संदिग्ध लगने लगा था। ग्रामीणों के दबाव के चलते वन विभाग खोजबीन में जुटा रहा। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा ग्रामीण भी जंगल में खोजबीन करते रहे। शुक्रवार देर रात 12 बजे बारिश शुरू होने के बाद विभाग को सर्च अभियान रोकना पड़ा। शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे से बारिश के दौरान फिर टीम ने जंगल में भीगते हुए खोजबीन शुरू कर दी थी। इस दौरान शनिवार को भी सुबह से वन विभाग की नैना रेंज, कोसी रेंज, नगरपालिका रेंज व मनोरा रेंज के वन कर्मियों समेत 200 लोगों ने जंगल की खाक छानी।

विज्ञापन

 
ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब लड़की, जंगल में मिले कपड़े; लोग बोले- तेंदुआ उठा ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद राजस्व पुलिस के साथ ही रेगुलर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। पुलिस की ओर से युवती के परिजनों व लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती की नैनीताल में खोजबीन की। जहां युवती होटल में मिली।

भतीजी बताकर होटल में छोड़ गया था युवक
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि बगड़ गांव से लापता हुई युवती को उसका परिचित एक युवक अपनी भतीजी बताकर नैनीताल के एक होटल के कमरे में ठहराकर चला गया। युवक ने होटल प्रबंधन को बताया कि उसकी भतीजी की परीक्षाएं होनी हैं और उसे महीने भर तक कमरा चाहिए। होटल प्रबंधन की ओर से हामी भरने के बाद युवक ने एडवांस भी जमा कर दिया। पता चला है कि शुक्रवार की शाम को संबंधित युवक युवती को होटल में छोड़कर वापस लौट गया। युवती की बरामदगी के बाद भी गांव में घंटे भर तक वन कर्मी युवती की खोजबीन करते रहे। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों को जंगल से वापस बुलाया। युवती की बरामदगी के बाद अधिकारियों व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। देर शाम तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पकड़े गए युवक के बारे में कोई भी जानकारी देने से बचते रहे।

प्रभारी मंत्री ने भी लिया एक्शन
नैनीताल के समीप बगड़ गांव में युवती के लापता होने के मामला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या तक जा पहुंचा। प्रभारी मंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी वंदना से दूरभाष पर वार्ता कर मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री का कहना था कि यह घटना राजस्व क्षेत्र में घटित हुई है, ऐसे में इसे सिविल पुलिस को हस्तांतरित किया जाए और घटना के सभी पहलुओं की अतिशीघ्र जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र में वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम गठित कर युवती की खोजबीन के भी निर्देश दे दिए थे। माई सिटी रिपोर्टर

मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के बाद मिली युवती की लोकेशन
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तल्ला बगड़ में जंगली जानवर उठा कर ले गया है। जिसके बाद वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी की टीम को मौके पर भेजा गया था। जहां सर्च अभियान चलाया गया था। लेकिन युवती का मोबाइल नहीं मिला। मोबाइल नंबर पुलिस की मदद से ट्रेस कर युवती की लोकेशन का पता लगाया गया। जिसके चलते युवक युवती दोनों को सुरक्षित खोज लिया गया। पूर्व में गुमशुदगी दर्ज होने के कारण फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। युवती से पूछताछ की गई है युवती फिलहाल सहमी हुई है। पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि मामला लव जिहाद का है यह अभी नहीं कहा जा सकता। पूरी पूछताछ के बाद ही मामले में स्पष्ट जानकारी दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed