{"_id":"65896981c84abedf350068d7","slug":"uttarakhand-news-chirag-from-almora-won-the-national-badminton-championship-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के चिराग सेन ने रचा इतिहास: सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन का जीता खिताब, सीएम ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के चिराग सेन ने रचा इतिहास: सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन का जीता खिताब, सीएम ने जताई खुशी
Mon, 25 Dec 2023 05:08 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:08 PM IST
सार
अल्मोड़ा के चिराग राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले उत्तराखंड के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। युवा शटलर सेन ने शानदार प्रदर्शन कर पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
चिराग सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के शटलर चिराग सेन ने गुवाहाटी, असम में आयोजित 85वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। युवा शटलर सेन ने शानदार प्रदर्शन कर पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने तेलंगाना के थारून एम को हराया। सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहली बार उत्तराखंड को स्वर्ण पदक प्राप्त हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गृह क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने तेलंगाना के थारून एम को 21-14, 13-21, 21-9 के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन
उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, खेल सचिव अमित कुमार सिन्हा, उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत कई लोगों ने उन्हें, पिता और कोच डीके सेन और माता निर्मला धीरेन सेन को बधाई दी। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन