फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Board will soon release the results of nine students

जल्द नौ विद्यार्थियों का परीक्षाफल जारी करेगा उत्तराखंड बोर्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board will soon release the results of nine students
रामनगर (नैनीताल)। कोविड के चलते इस वर्ष उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने औसत अंक के आधार पर परीक्षाफल घोषित किया था। बोर्ड ने परीक्षाफल से असंतुष्ट नौ छात्र-छात्राओं की परीक्षा अक्तूबर में कराई थी।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षाफल से असंतुष्ट नौ विद्यार्थियों की परीक्षा बोर्ड ने संपन्न कराई थी। इनमें चार विद्यार्थी हाईस्कूल के और पांच छात्र इंटर के हैं। बताया कि कापियों का मूल्यांकन हो चुका है और जल्द ही बोर्ड परीक्षाफल जारी करेगा।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म पहुंचे बोर्ड : डॉ. तिवारी
बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2021-22 के लिए सभी विद्यालयों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म भरकर बोर्ड पहुंच चुके हैं। अभी परीक्षा फार्म की स्क्रीनिंग का कार्य चल रहा है और इसके बाद ही पता चलेगा कि इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कितने छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed