फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Bar Most Civilized Bar: CJ

उत्तराखंड बार सबसे सभ्य बार : सीजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Bar Most Civilized Bar: CJ
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने बार को बेंच की जननी बताया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं बार से आए हैं और उत्तराखंड हाईकोर्ट की बार सबसे अच्छी बार है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उनका कार्यकाल ग्यारह माह का है। वह इस कार्यकाल में बार के सहयोग से उत्तराखंड हाईकोर्ट को उत्कृष्ट उदाहरण बनाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए उन्होंने बार से सहयोग की अपेक्षा की। स्वागत समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत करते हुए कहा कि उनके एक सप्ताह के कार्यकाल में उनकी कार्यप्रणाली से बार एसोसिएशन को काफी नया सीखने को मिला है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश के सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव जयवर्धन कांडपाल ने किया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह में पूर्व सांसद डा. महेंद्र पाल, डीके शर्मा, वीके कोहली, एमएस त्यागी, बीसी पांडे, गौरा देवी देव,अंजली भार्गव, प्रभा नैथानी, भुवनेश जोशी, राजेश जोशी, अमर शुक्ला, बीएम पिंगल, रोहित, अनिल मेर, अनिल डबराल, चंद्र शेखर जोशी, योगेश पचौलिया, बीबी शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल धनन्जय चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed