फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Usha and Harshita got their own. Murari Lal Maheshwari Memorial Gold Medal

Gold Medal : उषा और हर्षिता को मिला स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक

Sat, 28 May 2022 04:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 28 May 2022 04:29 AM IST
सार

कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की मौजूदगी में उषा और हर्षिता को कुलपति प्रो. जोशी ने यह पदक प्रदान किया।

विज्ञापन
Usha and Harshita got their own. Murari Lal Maheshwari Memorial Gold Medal
उषा और हर्षिता... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में संचालित पत्रकारिता व जन संचार विभाग की 2020 की टॉपर उषा पांडे और 2021 की टॉपर हर्षिता मेहता को विवि के सत्रहवें दीक्षांत समारोह में अमर उजाला के संस्थापक स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से नवाजा गया। कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की मौजूदगी में उषा और हर्षिता को कुलपति प्रो. जोशी ने यह पदक प्रदान किया।

विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को हर वर्ष स्वर्गीय मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाता है। इस साल गत दो वर्षों में टॉपर रहीं उषा पांडे और हर्षिता मेहता को इस पदक से नवाजा गया है। उषा पांडे ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता में मास्टर किया। उन्होंने 78.88 फीसदी अंक हासिल किए। वर्ष 2021 में हर्षिता मेहता ने 84.25 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते दो वर्ष तक समारोह नहीं हो सका था। इस कारण इस साल दो वर्ष के मेधावियों को स्व. मुुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति पदक से सम्मानित किया गया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी उषा पांडे पूर्व में भी नृत्य, वाद-विवाद, कविता लेखन, मेहंदी प्रतियोगिता आदि में प्रथम स्थान प्राप्त कर सम्मानित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष पहले अमर उजाला की ओर से आयोजित स्व. मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार हासिल किया था। उन्होंने बताया कि वह पत्रकारिता के क्षेत्र में पीएचडी कर शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाएंगी। उनके पिता मनोज पांडे कुमाऊं मंडल विकास निगम में कार्यरत हैं जबकि माता गृहिणी हैं।


वहीं हर्षिता मेहता ने कहा कि वह पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। हर्षिता भी बहुमुखी प्रतिभा संपन्न हैं। वह बेहतरीन रंगकर्मी और लेखिका होने के साथ ही बहुत अच्छी कार्टूनिस्ट भी हैं। हर्षिता के पिता केएस मेहता बैंक से सेवानिवृत्त हैं जबकि मां दया मेहता अभी बैंक में कार्यरत हैं। उषा और हर्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवारजनों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed