फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Updating survey of Bageshwar-Tanakpur railway line completed

बागेश्वर-टनकपुर रेलवे लाइन का अपडेटिंग सर्वे पूरा, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने कहा-रानीखेत एक्सप्रेस संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Updating survey of Bageshwar-Tanakpur railway line completed
काठगोदाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम वीके त्रिपाठी साथ मे मंडलीय रेल - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम वीके त्रिपाठी ने कहा कि बागेश्वर-टनकपुर रेलवे लाइन का अपडेटिंग सर्वे का काम पूरा हो चुका है। सर्वे रिपोर्ट को रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रानीखेत एक्सप्रेस के संचालन का प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
विज्ञापन

काठगोदाम स्टेशन पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में वीके त्रिपाठी ने कहा कि रानीखेत एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति लॉकडाउन से बंद हैं। रानीखेत एक्सप्रेस के संचालन के बाद संपर्क क्रांति का प्रस्ताव भेजा जाएगा। हाल में कई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहती हैं तो अन्य ट्रेनों का भी संचालन भी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

रामनगर-हरिद्वार, रामनगर-ब्रांदा टर्मिनल जैसी ट्रेनों के बंद होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो ट्रेनें अस्थायी तौर पर बंद गई हैं, उनका संचालन फिर से होगा। ट्रेनों के संचालन से पहले बोर्ड यह भी देखेगा कि उससे कितने यात्री आवागमन कर रहे हैं। बाघ पूजा फेस्टिवल एक्सप्रेस दो दिसंबर तक संचालित होनी है। यदि यात्रियों की मांग आती है तो इसका संचालन आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काठगोदाम-रामपुर सेक्शन का विद्युतीकरण के काम के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2023 तक सभी रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण पर कहा कि इस विषय पर अधिकारियों से वार्ता की है। अब अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed