फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UOU study centre opens in Bhimtal

Nainital News: भीमताल में खुला यूओयू का स्टडी सेंटर

Wed, 24 Sep 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 24 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
UOU study centre opens in Bhimtal
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) का स्टडी सेंटर शुरू हो गया है। इस पहल का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों के युवओं को उच्च शिक्षा के अधिक अवसर प्रदान करना है ताकि उन्हें हल्द्वानी या अन्य शहरों तक जाने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन


मंगलवार को कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन में आयोजित समारोह में विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन लोहनी की उपस्थिति में दोनों विश्वविद्यालयों के कुलसचिव की ओर से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन

अब यूजीसी की ओर से डुअल डिग्री की अनुमति मिलने के बाद इस स्टडी सेंटर के माध्यम से कुमाऊं विवि के छात्र स्किल एन्हांसमेंट कोर्स और एनईपी के तहत उपलब्ध कोर्स कर सकते हैं जो पहले उनके लिए उपलब्ध नहीं थे। साथ ही जो छात्र पहले से इन कोर्सेज में नामांकित हैं वे भी डुअल डिग्री के विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. रावत ने कहा यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रतिपादित ‘रिसोर्स शेयरिंग’ के सिद्धांत का एक उदाहरण है जिससे दोनों विश्वविद्यालयों, शिक्षकों व छात्रों को लाभ मिलेगा। केंद्र का समन्वयक प्रो. अमित जोशी को बनाया गया है। इस मौके पर कुविवि के कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. ऋषेंद्र और यूओयू के कुलसचिव खेमराज भट्ट, प्रो. गिरिजा पांडे, डॉ. रेखा बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed