फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UOU's online sessional examinations from 14

यूओयू की ऑनलाइन सत्रीय परीक्षाएं 14 से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
UOU's online sessional examinations from 14
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सभी सेमेस्टर प्रणाली के छात्रों की 14 जून से होने वाली ऑनलाइन सत्रीय कार्य की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षाएं विषयवार पांच भागों में होंगी, जो 14 जून से 18 जुलाई तक चलेंगी। वहीं परीक्षार्थियों के लिए हेल्प डेस्क के नंबर (05946)- 286096, 286097, 286098 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विवि प्रदेश का पहला विवि है जिसने ऑनलाइन परीक्षाएं कराने के लिए स्वयं के संसाधनों से आगे बढ़ने की कोशिश की है। विवि मुख्य परीक्षाएं भी इस बार ऑनलाइन ही कराने की तैयारी कर रहा है। सत्रीय कार्य की ऑनलाइन परीक्षाएं भी इसी का ट्रायल मानी जा रही हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन सही संपन्न होने पर विवि मुख्य परीक्षाओं को भी ऑनलाइन कराने की तिथि घोषित कर सकता है। विवि ने इसके लिए सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। सत्रीय कार्य परीक्षा की समयसारणी और विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट www.uou.ac.in पर जारी की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने की जानकारी दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि इस प्रक्रिया में परीक्षा विभाग और आईसीटी विभाग के साथ-साथ विवि का प्रत्येक शिक्षक अपने अपने विषय के सत्रीय परीक्षाओं का समन्वय करेंगे। कुलपति स्वयं भी इस प्रक्रिया को मॉनिटर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विश्वविद्यालय स्तर पर एक हेल्प डेस्क बनाई गई है। हेल्प डेस्क में विवि के शिक्षक, अधिकारी, कंप्यूटर इंजीनियर और कर्मचारी शामिल होंगे, जो बारी-बारी से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक छात्रों को किसी भी तरह से आने वाली तकनीकी दिक्कतों का समाधान बताएंगे। - प्रो. ओपीएस नेगी कुलपति, उत्तराखंड मुक्त विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed