फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Unknown vehicle collided with cyber cafe operator, death

Nainital News: साइबर कैफे संचालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 05 Jun 2023 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 05 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collided with cyber cafe operator, death
संतोष फाइल फोटो। संवाद
कालाढूंगी। साइबर कैफे संचालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को कोटाबाग सीएचसी भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संताेष चपडाल (30) निवासी गिन्ती कोटाबाग का कोटाबाग में साइबर कैफे है। वह रविवार देर शाम सड़क किनारे टहल रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर वाहन स्वामी फरार हो गया। राहगीरों ने घायल संतोष को कोटाबाग सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज करने के बाद संतोष को सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया। सुशीला तिवारी पहुंचने पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि संतोष के दो भाई हैं। उसकी चार महीने की एक बेटी है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। कहा कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed