फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Unknown people tried, four custodial murder Hemant Frtyal

अज्ञात लोगों पर मुकदमा, चार हिरासत में  हेमंत फर्त्याल मर्डर केस 

Thu, 30 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Thu, 30 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Unknown people tried, four custodial murder Hemant Frtyal
हत्या के मामले की जानकारी लेने रामनगर आईं एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
खनन कारोबारी हेमंत फर्त्याल को गोली मारने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपी गिरफ्त में होंगे। सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसओजी समेत तीन टीमें बनाई गई हैं, जिन्हें यूपी समेत कई स्थानों पर भेजा गया है। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में ग्राम गजपुर बडुवा निवासी हरीश सिंह फर्त्याल ने बताया कि 28 जून की शाम तीन बजे उसका छोटा भाई हेमंत फर्त्याल अपनी कार (यूके 04पी 2055) से रामनगर आया था। रात करीब 9:20 बजे चचेरे भाई रविंद्र फर्त्याल ने सूचना दी कि हेमंत को कोसी बैराज पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। जिसके बाद वह परिवार समेत रामनगर पहुंचे। संयुक्त चिकित्सालय पहुंचने पर पता चला कि हेमंत की मौत हो गई। हरीश सिंह फर्त्याल ने बताया कि अज्ञात लोगों ने हेमंत को कार के अंदर ही गोली मारी। जिससे कार में भी खून की छींटे आए हैं। साथ ही ड्राइविंग सीट का शीशा भी तोड़ा गया है। उन्होंने पुलिस से तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस टीम अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस
एसपी सीटी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। फिर भी हर संभावनाओं की तलाश कर रही है। हिरासत में लिए गए युवकों से संतोषजन जवाब नहीं मिल रहे हैं। हत्या के पीछे हत्यारों का मकसद क्या था पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़के हुआ पोस्टमार्टम 
पहले ही दो बार गुस्से की आग में जल चुके रामनगर को बचाना इस बार पुलिस की अग्निपरीक्षा थी। इसलिये पुलिस इस बार कोई चूक नहीं करना चाहती थी। सुरक्षा के लिहाज से हेमंत फर्त्याल के शव का पुलिस ने तड़के चार बजे पोस्टमार्टम करवा लिया। बुधवार सुबह स्थानीय कोसी घाट में खनन कारोबारी हेमंत की अंत्येष्टि की गई। चिता को मुखाग्नि भाई हरीश फर्त्याल, मनोज फर्त्याल, कुबेर फर्त्याल, रविंद्र फर्त्याल, गौरव फर्त्याल ने दी। 

17 घंटे बाद पहुंचीं एसएसपी 
रामनगर। हेमंत फर्त्याल की मौत की खबर मिलने के 17 घंटे तक एसएसपी स्वीटी अग्रवाल मौके पर नहीं पहुंची। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि एसएसपी स्वीटी अग्रवाल घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहीं हैं। हेमंत फर्त्याल की गोली मारकर हत्या हो जाती है, लेकिन एसएसपी केवल चार संदिग्धों से महज एक घंटा पूछताछ कर लौट जाती हैं। ब्लाक प्रमुख नेगी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, निर्दोष को न फंसाने की मांग की है। बुधवार की सुबह एसएसपी ने घटनास्थल का मौका भी किया। 

आयुष, अननिया को पापा का इंतजार 
हेमंत फर्त्याल की आठ साल पहले पूजा से शादी हुई थी और दोनों के दो बच्चे बेटा आयुष (7) व बेटी अननिया (7) है। दोनों बच्चों नहीं पता कि उनके पापा अब इस दुनिया में नहीं हैं। मां और अन्य परिजनों को रोता देख बच्चे भी रोते रहे।  


कालाढूंगी बोर पुल के पास मिला पर्स 
हेमंत फर्त्याल की मौत के बाद उसका पर्स कालाढूंगी बोर पुल के पास मिला है। एसपी सीटी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि मार्निंग वॉक पर गए एक युवक को यह पर्स मिला है। उन्होंने बताया कि पर्स में सात एटीएम, एक पैन कार्ड, एक पहचान पत्र बरामद हुआ है। 


फोटो विवरण: कोसी बैराज के पास घटनास्थल का मौका मुआयना करती एसएसपी स्वीटी अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed