{"_id":"65769214d4f66dd1310ee23b","slug":"union-minister-of-state-for-defense-ajay-bhatt-targeted-congress-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: धीरज साहू की काली कमाई पर अजय भट्ट का अटैक: बोले- कांग्रेस और करप्शन एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: धीरज साहू की काली कमाई पर अजय भट्ट का अटैक: बोले- कांग्रेस और करप्शन एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं
Mon, 11 Dec 2023 10:08 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 11 Dec 2023 10:08 AM IST
सार
धीरज साहू मामले ने बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का मौका दे दिया है। मामले में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और करप्शन एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं।
विज्ञापन
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकाने पर आयकर विभाग के छापे में 210 करोड़ कैश बरामद हुआ है, इसे गिनने में मशीन तक खराब हो गई। अभी बरामद रुपयों की गिनती चल ही रही है। ऐसे में यह जब्त राशि और बढ़ सकती है। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस और करप्शन पर्यायवाची हैं।
विज्ञापन
यह बात रक्षा राज्यमंत्री ने भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की लीडरशिप का भ्रष्टाचारियों काे खुला समर्थन है। धीरज साहू राहुल गांधी के काफी करीब हैं। भारत जोड़ो यात्रा में भी धीरज साहू राहुल गांधी के साथ थे। कहा एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट की गारंटी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
इंवेस्टर्स समिट पर कहा कि इससे बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। लोकसभा चुनाव और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से टिकट मिलने के सवाल पर कहा कि अबकी 400 पार का नारा दिया गया है, वह सही होने वाला है। लोगों ने भी मन बना लिया है। रही बात टिकट की तो सर्वोच्च नेतृत्व जिसे टिकट देगा, वह चुनाव लड़ेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पदाधिकारी चंदन बिष्ट, साकेत अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन