{"_id":"5e0a51a88ebc3e87d700dc63","slug":"uncontrolled-canter-hit-several-vehicles-five-injured-kitchha-news-hld3676592149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कैंटर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कैंटर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन
किच्छा। हल्द्वानी रोड पर सोमवार देर रात नौ बजे के बाद एक बेकाबू कैंटर ने कई वाहनों को एक के बाद एक मार दी। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। इससे पहले रेलवे स्टेशन के पास यह बेकाबू कैंटर ने कई ठेलियों और कारों को टक्कर मारी। इससे लोगों में चर्चा रही कि कई लोगों की मौत होने की चर्चा होती रही। बाद में किसी के जान नहीं जाने की सूचना पर पुलिस ने राहत की सांस ली। घटनास्थल से पुलिस ने मशक्कत करके वाहनों को हटाया। देर रात तक अस्पतालों में घायलों का हाल जानने वालों की भीड़ जुटी रही।
हल्द्वानी की ओर से आ रहे कैंटर (यूपी 25सीटी 1961) ने पहले तो चीनी मिल के गेट पर एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद में वहीं गेट पर सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए रेलवे स्टेशन के सामने अलाव जलाने जा रही एक छोटा हाथी वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद कई ठेलियों को भी कुचल दिया और सामने खड़ी कार (यूके 06एडी 1938) को बुरी तरह कुचलते हुए नाली में जा गिरी। दुर्घटना के बाद रेलवे स्टेशन के पास हड़कंप मच गया। इसके बाद बड़ी तादाद में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर पहुंची पालिका की जेसीबी ने वाहनों को हटाया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और भीड़ को बलपूर्वक हटाया। देर रात शिवम पुत्र मदन लाल निवासी पुरानी मंडी किच्छा, अमित पुत्र ओमकार निवासी खुरपिया, गणेश सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी अल्मोड़ा, योगेश पुत्र अज्ञात निवासी पीलीभीत और एक अज्ञात को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। देर रात तक अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
100 की स्पीड पर दौड़ रहा था बेकाबू कैंटर
किच्छा। दुर्घटना के बारे में रेलवे स्टेशन के सामने चाय की दुकान चलाने वाले रवि मौर्य ने डरी हुई हालत में बताया कि दुर्घटना वाला कैंटर 100 से ज्यादा स्पीड में आया और उसने कई ठेले वालों और कारों को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे सभासद पति जगरूप सिंह गोल्डी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इधर, घटना के बाद चीनी मिल गेट पर किराने की दुकान चलाने वाली विद्या ने बताया कि इस कैंटर ने मिल गेट पर एक बाइक और एक कार को भी टक्कर मारी है।