फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ukrand came out in protest against making Pant University a central university

पंत विवि को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के विरोध में उतरा उक्रांद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ukrand came out in protest against making Pant University a central university
नैनीताल में उक्रांद के पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल पत्रकारों से वार्ता करते हुए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के सरकार के प्रस्ताव का उत्तराखंड क्रांति दल ने पुरजोर विरोध किया है। उक्रांद की सोमवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को उत्तराखंड राज्य और यहां के युवाओं का अहित करने वाला करार दिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस प्रस्ताव को वापस नहीं लिया तो उक्रांद आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन

पार्टी बैठक के बाद उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि देश के पहले कृषि विश्वविद्यालय के रूप में अपनी छाप छोड़ने वाले पंतनगर विवि को सरकार की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसका उक्रांद विरोध करता है।
विज्ञापन

डॉ. जंतवाल ने कहा कि केंद्रीय विवि बनने से प्रदेश में होने वाले अनुसंधान का दायरा बढ़ जाएगा, जो कृषकों, काश्तकारों और युवाओं के लिए हानिकारक साबित होगा। उन्होंने सरकार से अपने इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, प्रकाश पांडे, वीरेंद्र जोशी, भगवत मेहरा, खीमराज बिष्ट, नीरज बिष्ट, अंबादत्त बवाड़ी, पूरन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed