{"_id":"629e5897f8dbe516c8178ba3","slug":"uk-board-result-in-pithauragarh-haldwani-news-hld4650729177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में हाईस्कूल में 85.08 और इंटर में 85.19 प्रतिशत रहा परीक्षाफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में हाईस्कूल में 85.08 और इंटर में 85.19 प्रतिशत रहा परीक्षाफल
विज्ञापन
10वीं की परीक्षा में 13वीं रैंक प्राप्त करने वाले शिखर इंटर कालेज डीडीहाट के तरुण को मिठाई खिलाते प?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में हाईस्कूल परीक्षाफल 85.08 प्रतिशत और इंटर का परीक्षाफल 85.19 प्रतिशत रहा। परीक्षाफल जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने परिजनों और दोस्तों के साथ जश्न मनाया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सीमांत जिले के आठ-आठ मेधावी बच्चों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। सीमांत जिले में पिछले तीन सालों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में छात्राएं परचम लहरा रहीं हैं।
वर्ष 2022 इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 3023 छात्र और 2942 छात्राओं सहित कुल 5965 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थी। इसके सापेक्ष 2456 छात्रों और 2626 छात्राओं सहित 5082 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्रों का पास प्रतिशत 81.24 और छात्राओं का पास प्रतिशत 89.25 सहित कुल परीक्षाफल 85.19 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए 3269 छात्र और 3075 छात्राओं सहित कुल 6344 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थी। इसके सापेक्ष 2676 छात्र और 2722 छात्राओं सहित 5398 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्रों का पास प्रतिशत 81.85 और छात्राओं का पास प्रतिशत 88.52 सहित कुल परीक्षाफल 85.08 रहा। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में आठ छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं और परिजनों ने मिठाई बांट कर जश्न मनाया। वर्ष 2019 में हाईस्कूल बोर्ड का परीक्षाफल 84.51 प्रतिशत रहा था, जिसमें 81.08 लड़के और 88.19 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की थी। वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 86.23 प्रतिशत रहा था, जिनमें 83.17 प्रतिशत छात्रों और 89.24 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा पास की थी। वर्ष 2020 में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में लड़कियां ही लड़कों से आगे रहीं जिसमें 85.45 छात्राओं और 79.05 छात्रों ने परीक्षा पास की। इस वर्ष हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 82.16 प्रतिशत रहा। वर्ष 2020 इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 82 प्रतिशत छात्र और 86.99 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा पास की थी। इस वर्ष कुल परीक्षाफल 84.50 रहा। पिछले तीन सालों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में छात्राएं परचम लहरा रहीं हैं।
वर्ष 2021 में प्रमोट कर दिए थे बच्चे
पिथौरागढ़। वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के कारण बच्चों को अगली कक्षाओं में पदोन्नत कर दिया गया था। बच्चों में विद्यालय की मासिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम के आधार अंक दिए थे। इस वर्ष अधिकतर बच्चे उत्तीर्ण हो गए थे।