फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UCDF president ends gradual fast

यूसीडीएफ अध्यक्ष ने क्रमिक अनशन समाप्त किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
UCDF president ends gradual fast
हल्द्वानी यूसीडीएफ कार्यालय में क्रमिक अंशन पर बैठी यूसीडीएफ अध्यक्ष रेखा बिष्ट को जूस पिलाकर उ
हल्द्वानी। चार दिन से धरने पर बैठीं उत्तराखंड को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की अध्यक्ष रेखा देवी ने बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया है। यूसीडीएफ के पूर्व अध्यक्ष संजय किरौला और कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। रेखा देवी का कहना है कि हाईकोर्ट से 14 दिन के भीतर बोर्ड बैठक कराने के आदेश के बाद उन्होंने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक कराने की मांग को लेकर सोमवार से उत्तराखंड को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की अध्यक्ष रेखा देवी क्रमिक अनशन पर बैठी थीं। उनका कहना था कि सरकार के दबाव में अधिकारी बोर्ड बैठक नहीं करा रहे हैं। बुधवार देर शाम इस संबंध में बोर्ड सदस्यों के साथ एमडी की वार्ता के बाद रेखा देवी की सभी सुविधाएं बहाल कर दी गई थीं। रेखा देवी ने बताया कि अगर हाईकोर्ट के इस आदेश पर अमल नहीं किया गया तो वह फिर आंदोलन करने को बाध्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed